back to top

यूपी में कोरोना के 251 नए मरीज, संक्रमण से छह और लोगों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित छह और लोगों की मौत हो गई तथा 251 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित छह और लोगों की मौत के साथ राज्य में अब तक इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8642 हो गई है।

उन्होंने बताया कि इस अवधि में राज्य में 251 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि इसी दौरान 380 मरीज ठीक भी हुए हैं। प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में इस वक्त 6230 कोविड-19 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। प्रदेश में अब तक 5,99,624 लोग संक्रमण की चपेट में आए, जिनमें से 5,84,752 पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 1,12,000 से ज्यादा नमूनों की जांच की गई। प्रदेश में अब तक दो करोड़ 75 लाख से ज्यादा नमूने जांचे जा चुके हैं। प्रसाद ने प्रदेश में आज कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम का जिक्र करते हुए बताया कि अपराह्न तीन बजे तक 1,12,264 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। अभी तक कहीं से भी टीके के प्रतिकूल प्रभाव की कोई शिकायत नहीं मिली है।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...