back to top

यूपी में संक्रमण के 2,351 नये मामले, 30 और की मौत

  • लखनऊ में 250 निकले पॉजिटिव, सात ने तोड़ा दम

  • रिकवरी प्रतिशत बढ़ कर हुआ 91.91 फीसदी

  • एक्टिव केसेस में आयी 55.43 प्रतिशत की कमी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार ऊपर-नीचे हो रहा है। मंगलवार जो प्रदेश के 75 जिलों में संक्रमण के 2,351 नये मामले मिले हैं, जबकि 30 और लोगों की मौत हो गयी है। राजधानी में भी 250 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है और सात लोगों ने महामारी से दम तोड़ दिया है। प्रदेश में तेज़ी से स्वस्थ्य हो रहे मरीज़ों की वजह से अब रिकवरी प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में अब रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 91.91 फीसदी हो गया है। इसके साथ ही एक्टिव केसों में 55.43 प्रतिशत की कमी आयी है।

प्रदेश में संक्रमण के नये मामलों की संख्या हर दिन घट-बढ़ रही है। जहां सोमवार को 1,746 मामले मिले थे, वहीँ मंगलवार को इसमें 605 नये केसेस जुड़ गये। इसके साथ ही सूबे में अब तक संक्रमण के मामले बढ़ कर 4,62,431 हो गये हैं। यहां अब तक महामारी के शिकार हुए लोगों की संख्या भी बढ़ कर 846 हो गयी है।

इसी तरह मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ कर 6,715 तक पहुंच गया है। लखनऊ को छोड़ कर मरने वालों में कानपुर नगर में 3, प्रयागराज, हरदोई, सुल्तानपुर में 2-2, मऊ, शामली, अमेठी, सोनभद्र, फर्रुखाबाद, प्रतापगढ़, गोंडा, आजमगढ़, कुशीनगर, मुज़फ्फरनगर, आगरा, बरेली और मेरठ में 1-1 मरीज़ों की मौत हो गयी है।

राजधानी लखनऊ में अब स्थिति पहले की तुलना में बेहतर हुई है और संक्रमण के नये मामलों पर काफी हद तक नियंत्रण लगा है। यहां भी अब तक संक्रमण के कुल 59,585 मामले मिल चुके हैं। लेकिन राजधानी में होने वाली मौतों का आंकड़ा स्थिर नहीं हो रहा है। यहां संक्रमण से अब तक 846 लोगों की जान जा चुकी है। लखनऊ के अलावा प्रदेश के अन्य शहरों में प्रयागराज में 146, ग़ाज़ियाबाद में 140, मेरठ में 139 और और गौतम बुद्ध नगर में 135 नये पीड़ित मिले हैं।

प्रदेश के अपर मुख्य स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बताया कि कोरोना के संक्रमण की वजह से जिन बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण नहीं हुआ है उनको चिन्हित कर नवंबर से एक विशेष अभियान के तहत टीकाकरण कराया जायेगा। अभियान के तहत लाॅकडाउन के दौरान लगभग 3.50 लाख बच्चे और 04 लाख महिलाएं जिनका डिप्थीरिया और टेटनस के टीके छूट गये है उनका टीकारण किया जायेगा।

प्रसाद ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 3,339 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज हुए है। प्रदेश में अब तक कुल 4,22,024 मरीज़ सफल इलाज के बाद किये गये हैं। उन्होंने बताया प्रदेश में 30,416 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में 13,954 लोग हैं।

अब तक कुल 2,56,432 लोग होम आइसोलेशन की सुविधा ली है और उसमे से 2,42,487 लोगों ने अपने होम आइसोलेशन की अवधि पूरी कर ली है। 2562 लोग प्राइवेट हॉस्पिटलों में ईलाज करा रहे है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सोमवार को एक दिन में कुल 1,51,314 सैंपलों की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,32,98,742 सैंपलों की जांच की गयी है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...