back to top

देश के 23 आईआईटी नवंबर में अनुसंधान एवं विकास मेला आयोजित करेंगे : धर्मेन्द्र प्रधान

नयी दिल्ली। देश के 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) इस वर्ष नवंबर में अनुसंधान एवं विकास (आर एंड डी) मेले का आयोजन करेंगे जिसका मकसद उद्योगों एवं अकादमिक क्षेत्र के बीच वृहद साझेदारी के लिये एक मंच प्रदान करना है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शुक्रवार को देश के सभी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के निदेशकों के साथ बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि आईआईटी द्वारा आयोजित किया जाने वाला अनुसंधान एवं विकास मेला आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर एक महत्वपूर्ण आयोजन है। शिक्षा मंत्री ने कहा, 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) इस वर्ष नवंबर में अनुसंधान एवं विकास मेला आयोजित करेंगे। इसके माध्यम से नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप अत्याधुनिक शोध के लिये वातावरण तैयार किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि सभी 23 आईआईटी एक साथ आकर जीवन स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से भारतीय और वैश्विक बाजार के लिये नवाचार के विकास पर ध्यान केंद्रित करेंगे। प्रधान ने कहा कि यह अनुसंधान एवं विकास मेला आईआईटी से शुरू हो रहा है और बाद में केंद्र पोषित प्रौद्योगिकी संस्थानों एवं राज्यों के उत्कृष्ट प्रौद्योगिकी संस्थान को जोड़ा जायेगा ताकि प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार के लिये नया वातावरण तैयार किया जा सके। उन्होंने कहा कि आईआईटी वैश्विक ब्रांड है और अनेक संस्थानों के लिये आदर्श है। इस मेला से उद्योगों एवं अकादमिक क्षेत्र के बीच वृहद साझेदारी के लिये एक मंच मिलेगा। शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान आज 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का क्रियान्वयन, अकादमिक बैंक आफ क्रेडिट, खुली और आनलाइन शिक्षा, अकादमिक सत्र 2021-22 की शुरूआत, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के शिक्षकों की बकाया रिक्तियों को भरा जाना एवं आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में चर्चा होगी।

RELATED ARTICLES

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...