back to top

दुनिया में 2.10 करोड़ केस, इजराइल में दोबारा लॉकडाउन

वाशिंगटन। कोरोनावायरस से दुनिया में अब तक 2 करोड़ 92 लाख 21 हजार 743 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 9 लाख 29 हजार 112 लोगों की जान जा चुकी है। अच्छी बात यह है कि 2 करोड़ 10 लाख 46 हजार 859 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, यूरोप में अक्टूबर और नवंबर में कोरोना से हर दिन होने वाली मौतों की संख्या बढ़ सकती है। यूरोप में हाल के हफ्तों में मामले तेजी से बढ़े हैं। खासकर स्पेन और फ्रांस में। डब्ल्यूएचओ यूरोप द्वारा निगरानी की जा रही 55 देशों में अकेले 51,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार दोबारा तीन हफ्ते के लिए देशभर में लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया। यह लॉकडाउन शुक्रवार से लागू होगा। इसके साथ ही इजराइल देशभर में दोबारा लॉकडाउन लगाने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। अब तक 1 लाख 55 हजार 604 संक्रमित मिले हैं और 1119 मौतें हुईं हैं।

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, 24 घंटे में दुनिया भर में रिकॉर्ड 3 लाख 7 हजार 930 मामले सामने आए। सबसे ज्यादा मामले भारत (93,215) से सामने आए। दूसरे नंबर पर अमेरिका (31,857) और तीसरे नंबर पर ब्राजील (14,597) रहा। पिछली बार सबसे ज्यादा मामले 6 सितंबर को सामने आए थे। उस दिन संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख 6 हजार 857 रहा था।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रविवार को लोगों ने हॉटस्पॉट वाले इलाके में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोग संक्रमण रोकने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे कामों से नाराज थे। प्रदर्शन करने वालों ने पुलिस पर फल और सब्जियां फेंकी। पुलिस ने महामारी से जुड़े नियमों को तोड़ने के लिए 74 लोगों को गिरफ्तार किया है और 176 लोगों पर जुमार्ना लगाया है।

पुलिस ने बताया कि प्रदर्शन में करीब 250 लोग शामिल थे। वहीं, सऊदी अरब ने मंगलवार से इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर लगी पाबंदियां हटाने का ऐलान किया है। करीब 6 महीने के बाद देश में कुछ दूसरे देशों की फ्लाइट्स को आने की मंजूरी दी जाएगी। 1 जनवरी के बाद सऊदी अरब सड़क और समुद्र के रास्ते अपने देश के लोगों की आवाजाही पर लगी रोक भी हटा लेगा।

सरकार ने कहा है कि इसकी तारीख की घोषणा दिसंबर में की जाएगी। इसके साथ ही वैध वीजा वाले दूसरे देशों के लोग भी सऊदी आ सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें संक्रमण नहीं होने का सर्टिफिकेट दिखाना होगा।

RELATED ARTICLES

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...