back to top

उत्तर प्रदेश में शुरूआती चार घंटे में 21.15 फीसदी मतदान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत सोमवार को सुबह शुरूआती चार घंटे में 21 . 15 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। राज्य में जिन सीटों के लिए मतदान हो रहा है, वे हैं … शाहजहांपुर (अनुसूचित जाति), खीरी, हरदोई (अनुसूचित जाति), मिश्रिख (अनुसूचित जाति), उन्नाव, फ़र्रूख़ाबाद, इटावा (अनुसूचित जाति), कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन (अनुसूचित जाति), झांसी और हमीरपुर।

इनमें कन्नौज सीट भी शामिल है

चौथे चरण का मतदान इस लिहाज से महत्वपूर्ण है कि भाजपा सभी 13 सीटों पर विजय का लक्ष्य लेकर चल रही है। इनमें कन्नौज सीट भी शामिल है। कन्नौज एकमात्र ऐसी सीट थी जो 2014 के लोकसभा चुनाव में सपा के खाते में गई थी । सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव यहां से जीती थीं। भाजपा ने चार सीटों … शाहजहांपुर, हरदोई, मिश्रिख और हरदोई पर नए चेहरे उतारे हैं । सपा-बसपा गठबंधन की बात करें तो बसपा के छह और सपा के सात प्रत्याशी मैदान में हैं।

झांसी से सपा उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे

खीरी, उन्नाव, हरदोई, इटावा, कन्नौज, कानपुर और झांसी से सपा उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। बाकी सीटों पर बसपा है। कांग्रेस ने 12 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं । कन्नौज में उसने किसी को उम्मीदवार नहीं बनाया है । डिम्पल (कन्नौज) के अलावा कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद (फ़र्रूख़ाबाद), श्रीप्रकाश जायसवाल (कानपुर), उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी (कानपुर), भाजपा सांसद साक्षी महाराज (उन्नाव) और कांग्रेस नेता अनु टंडन (उन्नाव) की किस्मत का फैसला आज ईवीएम में बंद हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

सियासी पारी का आगाज… जदयू में शामिल हुए नीतीश कुमार के बेटे निशांत, संभाल सकते हैं बड़ी जिम्मेदारी

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार को जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि वह पार्टी...

अब उत्तर प्रदेश की बेटियां किसी पर निर्भर नहीं रहेंगीं : CM योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि सूबे की बेटियां अब किसी पर निर्भर नहीं रहेंगीं क्योंकि सरकार उनके जन्म से लेकर...

मुख्यमंत्री योगी ने ‘पिंक रोजगार महाकुंभ’ में नियुक्ति पत्र वितरित किये

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित...

आज होगी शीतला सप्तमी की पूजा, भक्त लगायेंगे मां को बासी भोग

लखनऊ। बसौड़ा का पर्व हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन माता शीतला की पूजा...

भातखण्डे विश्वविद्यालय से बुजुर्गों के पास भी संगीत डिप्लोमा का मौका

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में सीनियर सिटीजन के लिए खुले द्वार लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय नए शैक्षणिक सत्र के लिए ही जल्दी आवेदन शुरू होने वाले...

लखनऊ में रंगोत्सव कथक, संस्कृति और नारी शक्ति का उत्सव

कार्यक्रम 10 मार्च को राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह, कैसरबाग, लखनऊ मेंलखनऊ। भारतीय संस्कृति, कला और नृत्य परंपराएँ सदियों से समाज में सौंदर्य, संवेदना और...

लोकगीतों की चासनी में डूबा होली मिलन समारोह

गौरैया संस्कृति संस्थान की ओर से होली मिलन का आयोजनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान की संस्थापक रंजना मिश्रा ने बताया कि सोमवार को वास्तुखण्ड, गोमतीनगर...

संघर्ष और आत्मविश्वास का संदेश देता है ‘आश्वासनम’

नाटक आश्वासनम का मंचन अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान प्रेक्षागृह मेंलखनऊ। संस्था विजय बेला एक कदम खुशियों की ओर, लखनऊ द्वारा उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान,...

मोरा फागुन में जियरा बहकै लला…सुन श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

रीना टंडन और मुरारी लाल ने लोकोत्सव में किया होली का रंग चोखा वरिष्ठ गायिका रीना टंडन ने पारंपरिक गणपति वंदना गणपति खेलै रंग आज...