back to top

सुषमा स्वराज के निधन पर हरियाणा में दो दिन का राजकीय शोक

चंडीगढ़: पूर्व विदेशमंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर हरियाणा सरकार ने दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। वहीं, स्वराज के आकस्मिक निधन से हरियाणा के लोग स्तब्ध हैं। अंबाला छावनी, जहां स्वराज का बचपन गुजरा था, वहां लोग उनकी स्नेहमई और सभी का ध्यान रखने वाली छवि को याद कर रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से बुधवार को जारी आदेश में बताया गया कि राज्य सरकार ने महान हस्ती सुषमा स्वराज के सम्मान में दो दिनों का राजकीय शोक घोषित करने का फैसला किया है। इसके तहत बुधवार और गुरुवार को सरकारी इमारतों पर फहरा रहे राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।

 

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री एवं अंबाला छावनी विधानसभा सीट से विधायक अनिल विज ने स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें विरल गुणों वाला व्यक्तित्व करार दिया। उन्होंने याद किया कि स्वराज मात्र 25 साल की उम्र में पहली बार विधायक चुनी गई थीं और वह राज्य की शिक्षा मंत्री बनीं। विज ने कहा, वर्ष 1977 में पहले सोम प्रकाश चोपड़ा को टिकट दिया गया था जो आपातकाल के दौरान जेल में थे, लेकिन किन्हीं कारणों से वह चुनावी मैदान में नहीं उतरे और टिकट सुषमाजी को दिया गया। वह चुनाव जीतीं और जनता पार्टी की सरकार बनी। विज ने बताया कि 1990 में स्वराज राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुईं और तब से वह अंबाला छावनी सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्वराज का पालन-पोषण उनकी मां की मृत्यु के बाद नाना-नानी ने किया था।

 

अंबाला छावनी स्थित स्वराज के घर में काम करने वाली गौरी ने कहा, वह बहुत अच्छी थीं। कुछ महीने पहले यहां आई थीं। जब उन्हें पता चला कि मेरी दो बेटियां हैं, तो उन्होंने कहा कि दोनों को अच्छी शिक्षा दो और कोई भी जरूरत हो तो बताना। हम उन्हें बुआजी कहते थे। मैं उनके निधन से दुखी हूं। साथ ही मुझे गर्व है कि वह इस ऊंचाई तक पहुंची, जो लाखों लोगों के लिए आदर्श है। स्वराज परिवार के घर के नजदीक रहने वाले बुजुर्ग श्याम बिहारी ने कहा कि वह बचपन से ही बहस में हिस्सा लेने में रुचि रखती थीं। उन्होंने कहा, 6वीं कक्षा में ही स्वराज का रुझान राजनीति की ओर से दिखा और बाद में उन्हें पता चला कि उनका लक्ष्य क्या है। वह बहुत ही स्नेहमई, ख्याल रखने वाली और दूसरों की मदद करने वाली थीं। वह हर जरूरतमंद की मदद करती थीं, चाहे वह उनका समर्थक हो या विरोधी पार्टी का हो।

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट किया, स्वराज के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। यह मेरे लिए निजी क्षति है। उनके योगदान को हरियाणा और भारत कभी नहीं भूलेगा। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के सदस्यों के साथ है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि स्वराज का निधन उनके लिए निजी क्षति है। वह दुलर्भ गुणों वाली महिला थीं जो हमेशा मदद के लिए तैयार रहती थीं।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

मंच पर दिखे भगवान श्री कृष्ण के पांच स्वरूप

गीता के उपदेशों के साथ हुआ चैती महोत्सव का समापन-फूलों की होली के बीच हुआ समापन उत्सव लखनऊ। ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती...

महावीर जयंती आज, निकाली गयी पालकी यात्रा

लखनऊ। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती मंगलवार को धूमधाम के साथ मनायी जाएगी। श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा के...

बच्चों को मिला एकता का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई कहानी लखनऊ। जीवन में केवल ताकत या बुद्धि ही पर्याप्त नहीं होती बल्कि नेक दिली और आपसी एकता भी उतनी ही...

फिल्मों के माध्यम से भारत की संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली : पाठक

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव का आगाज लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय फिल्म कॉन्क्लेव 2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ।...

मुनाल महोत्सव : पहाड़ी लोकनृत्य की बिखरी छटा

तीन दिवसीय महोत्सव का हुआ समापनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

नाटक अरे… शरीफ लोग के किरदारों ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

दिव्य सांस्कृतिक शैक्षिक संस्थान की नाट्य प्रस्तुतिलखनऊ। दिव्य सांस्कृतिक शैक्षिक संस्थान की नाट्य प्रस्तुति अरे…शरीफ लोग का मंचन उद्यान भवन में किया गया। नाटक...