back to top

यूपी में कोरोना के 195 नए मरीज, संक्रमण से छह और व्यक्तियों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 संक्रमित छह और लोगों की मौत हो गई तथा 195 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने गुरुवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमित छह और लोगों की मौत होने से प्रदेश में अब तक इस वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 8597 हो गई है।

उन्होंने बताया कि इस अवधि में राज्य में 195 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि इसी दौरान 345 मरीज ठीक भी हुए हैं। कुमार ने बताया कि प्रदेश में इस वक्त 7717 कोविड-19 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

कुमार ने बताया कि अब तक प्रदेश में कुल 597823 लोग कोरोना वायरस से ग्रस्त हो चुके हैं, जिनमें से 581509 ठीक भी हो गए हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को प्रदेश में 139000 से ज्यादा नमूनों की कोविड जांच की गई। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक दो करोड़ 66 लाख से ज्यादा नमूने जांचे जा चुके हैं।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...