back to top

चक्रवात अम्फान के कारण भारत, बांग्लादेश में 1.9 करोड़ लाख बच्चे खतरे में : यूनिसेफ

संयुक्त राष्ट्र। यूनिसेफ ने चेतावनी दी है कि भारत और बांग्लादेश में चक्रवात अम्फान से अचानक बाढ़ आने और भारी बारिश होने के कारण कम से कम 1.9 करोड़ बच्चे खतरे का सामना कर रहे हैं। साथ ही, पश्चिम बंगाल के सीधे तौर पर इस तूफान की चपेट में आने की आशंका है।

चक्रवात के बुधवार को पश्चिम बंगाल में दीघा और बांग्लादेश में हटिया द्वीप के बीच तट पर पहुंचने से तटीय क्षेत्रों में भारी तबाही हुई है। चक्रवात की वजह से बड़ी संख्या में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, वहीं कच्चे मकानों को भी खासा नुकसान पहुंचा है। भारत में तीन और बांग्लादेश में सात लोगों की मौत हुई है।

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने कहा कि चक्रवात अम्फान आने से भारत और बांग्लादेश में कम से कम 1.9 करोड़ बच्चे खतरे का सामना कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि पश्चिम बंगाल में 1.6 करोड़ बच्चों सहित पांच करोड़ से अधिक लोग रहते हैं और चक्रवात से उनके सीधे तौर पर प्रभावित होने की आशंका है।

यूनिसेफ ने कहा कि वह इस बात को लेकर भी चिंतित है कोविड-19 के कारण चक्रवात अम्फान का लोगों पर अधिक प्रभाव पड़ सकता है। जिन लोगों को अस्थाई शिविरों में भेजा गया है, वहां भी कोविड-19 और अन्य संक्रमण फैलने का खतरा अधिक है।

यूनिसेफ की दक्षिण एशिया क्षेत्र की निदेशक जीन गोह ने कहा, हम स्थिति का आकलन करना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा, प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में बच्चों और उनके परिवारों की सुरक्षा एक प्राथमिकता है और यह अच्छी बात है कि अधिकारियों ने कोविड-19 से निपटने के लिए योजना बनाई है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...