back to top

भारत में उपचाराधीन मामले 1,64,511 हुए, छह राज्यों में मामले तेजी से बढ़े

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मामले बढ़कर 1,64,511 हो गए हैं ,जो कि देश में संक्रमण के कुल मामलों का 1.48 प्रतिशत है। केद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी साथ ही कहा कि पिछले 24 घंटे में छह राज्यों में संक्रमण के मामले तजी से बढ़े हैं। मंत्रालय के अनुसार संक्रमण के 86.37 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात से हैं।

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 16,752 नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 8,623 मामले, केरल में 3,792 और पंजाब में 593 नए मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने कहा कि आठ राज्यों में संक्रमण के रोजाना मामले बढऩे का क्रम जारी है। तेलंगाना, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद कैबिनेट सचिव ने शनिवार को इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।

कैबिनेट सचिव ने दोहराया कि राज्यों को संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए निरंतर और सख्त निगरानी करने की आवश्यकता है ताकि पिछले वर्ष मिल कर किए गए कठिन परिश्रम के लाभ व्यर्थ न चले जाएं। मंत्रालय ने कहा कि राज्यों को अपनी निगरानी कम नहीं करने, कोविड नियंत्रण संबंधी उपाय दृढ़ता से लागू करने और उल्लंघनों से कड़ाई से निपटने की सलाह दी गई है। इस बात पर बल दिया गया कि उन्हें स्थिति बहुत बिगड़ जाने की आशंका को ध्यान में रखकर प्रभावी निगरानी रणनीतियों का पालन करने की जरूरत है।

केन्द्र ने केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल,छत्तीसगढ़, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात और जम्मू कश्मीर में उच्च स्तरीय दल पदस्थापित किए हैं जो संक्रमण के मामलों में वृद्धि के कारणों का पता लगाएंगे और संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए राज्य तथा स्वास्थ्य विभाग के साथ मिल कर काम करेंगे। सुबह सात बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस टीके की 1,43,01,266 खुराकें 2,92,312 सत्रों में दी गई हैं। इसमें 66,69,985 स्वास्थ्यकर्मी (पहली खुराक), 24,56,191 स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी खुराक) और अग्रिम मोर्चे के 51,75,090 कर्मचारियों को दी गई पहली खुराक शामिल है।

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी...

वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा

अहमदाबाद। कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को...

राज्यसभा में पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने कहा… मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना

नई दिल्ली। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के उपनेता पद से हटाए जाने के एक दिन बाद पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार...

केरल में लोगों ने गिरजाघरों में प्रार्थना कर गुड फ्राइडे मनाया

तिरुवनंतपुरम। केरल में ईसाई समुदाय ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और मान्यताओं के अनुसार गुड फ्राइडे मनाया। वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव में विभिन्न दलों के उम्मीदवार...

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष क्रम पर होगी निगाह

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के सत्र में शनिवार को यहां जब अपने घरेलू मैदान पर पहले मैच में आत्मविश्वास...