30 मार्च को राय उमानाथ बलि प्रेक्षागृह
लखनऊ। सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक संस्था एलायंस सोशल एण्ड कल्चरल सोसाइटी की अर्शफाबाद सआदतगंज लखनऊ में संपन्न हुई बैठक में आगामी 30 मार्च को राय उमानाथ बलि प्रेक्षागृह कैसरबाग में 16 विभूतियों को तिरंगा अवार्ड देने का निर्णय लिया गया।
बैठक में एलायंस सोशल एण्ड कल्चरल सोसाइटी के सचिव दिलावर हुसैन बताया कि इस वर्ष 2026 का तिरंगा अवार्ड रत्नकुमार श्रीवास्तव रत्न उपसचिव सचिवालय उ.प्र., डा. ऋषि अस्थाना निदेशक/प्रोफेसर गोयल इंस्टीट्यूट, डा. सलामत खॉन सर्जन, डा. संजीव मोहन चिकित्सक के.जी.एम.यू. सर्जन, डा. अनीता सहगल वसुन्धरा अभिनेत्री/लेखिका, राजेश कुमार जायसवाल फिल्म निमार्ता/निर्देशक, प्रदीप कौशल श्रीवास्तव रंगकर्मी, यश पाल सिंह राघव, शेख शहनवाज चेयरमैन नगीना नगर पालिका, बिजनौर, इरफान अली खिलाड़ी रेसर, सोनी त्रिपाठी गायक/संगीतकार, अलंकार रस्तोगी साहित्यकार, संतोष प्रकाश समाजसेवी बाराबंकी, मुश्ताक अहमद रत्न विशेषज्ञ, रोहित कुमार मीत अध्यक्ष मीत फाउन्डेशन और शिवानी वर्मा सौन्दर्य विशेषज्ञ को विभिन्न क्षेत्रों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि समारोह के मुख्य अभ्यागत सुधीर. एस. हलवासिया वरिष्ठ भाजपा नेता, मुरलीधर आहूजा और विशिष्ट अतिथि डा. अखिलेश निगम आई.पी.एस.आई.जी. (सी.आई.डी.), मो.साद सिद्दीकि, डा. संदीप कुमार गुप्ता -सर्जन, मंजूशा भारती और मुन्ना सिंह यादव होंगे। इस अवसर पर याद-ए-रफी के अंतर्गत मो. रफी के गाए गीतों की प्रस्तुतियां भी होंगी। बैठक में असलम जावेद सिद्दीकी, शाद सिद्दीकी, मोहम्मद अशफाक और रईस अहमद उपस्थित थे।





