हाथरस में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसे में 16 यात्रियों की मौत, 18 अन्य घायल

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के चंदपा कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक वैन को पीछे से एक बस ने टक्कर मार दी जिससे इस घटना में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गयी जबकि 18 अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) निपुण अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार की शाम यह दुर्घटना उस समय हुई, जब आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरटेक करने की कोशिश में बस वैन से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि घटना में 16 लोगों की मौत हो गयी जबकि 18 अन्य घायल हो गए, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती
कराया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। यात्री हाथरस से आगरा जा रहे थे।

RELATED ARTICLES

सुलतानपुर में आग की चपेट में आने से दो साल की बच्ची की मौत, मां गंभीर रूप से झुलसीं

सुलतानपुर। यूपी के सुलतानपुर जिले के एक गांव में स्थित घर में आग लग जाने से दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी और...

जिसको उसी के दल ने ख़ारिज किया, वह संवैधानिक पदों पर रह चुके अधिकारी पर न बोलें, अखिलेश ने कसा तंज

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत...

मूक-बधिर व्यक्ति ने आठ साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार

कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक मूक-बधिर व्यक्ति ने आठ साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। एक पुलिस...

Latest Articles