लखनऊ। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा और इंडो अमेरिकन चैम्बर आॅफ कॉमर्स की ओर से हिंदी दिवस पर गुरुवार को अपनी हिंदी अपना भारत सम्मान समारोह, कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। गोमती नगर विक्रांत खंड स्थित एक होटल में पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने 16 वरिष्ठ साहित्यकारों, लेखक, गीतकार, पत्रकारों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में पद्मश्री विद्या बिंदु सिंह, डॉ. राम बहादुर मिश्रा, विनोद मिश्रा, महेंद्र भीष्म, विनोद शंकर शुक्ल, डॉ. ओम प्रकाश सिंह, केशव प्रसाद बाजपेई, डॉ. सोनरूपा विशाल, विनीता मिश्रा, गजेंद्र प्रियांशु, अलंकार रस्तोगी, नीरज अरोड़ा, दयानंद पांडेय, राजकुमार सिंह, जगदंबा प्रसाद, डॉ. अर्चना सतीश शामिल रहीं। पर्यटन मंत्री ने कहा कि हम अपने प्रदेश की संस्कृति को विदेश तक ले जा रहे हैं। पहले चरण में कोरिया से शुरू किया है। साहित्य संस्कृति का हिस्सा है इसका प्रसार अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में भाजपा नेत्री अपर्णा यादव, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी भी रहे। इसके बाद आयोजित कवि सम्मेलन सर्वेश अस्थाना, गजेन्द्र प्रियांशु और सोनरूपा विशाल ने कविता पाठ किया।