back to top

फनफोन तूफान से फिलीपींस में 16 की मौत

मनीला। मध्य फिलीपींस में क्रिसमस के दिन दूरदराज के गांवों और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में तबाही मचाने वाले भीषण तूफान फनफोन के कारण कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है।

प्राधिकारियों ने मध्य फिलीपींस में 16 लोगों की मौत होने की पुष्टि बृहस्पतिवार को की। 195 किलोमीटर की रफ्तार से आया यह तूफान मकानों की छतें उड़ा कर ले गया और फिलीपींस में बुधवार को विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इस तूफान के कारण इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं अब भी बाधित हैं। फनफोन के कारण हुई तबाही का बृहस्पतिवार सुबह तक पूरा आकलन नहीं हो पाया।

आपदा एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि विसायास में गांवों और कस्बों में कम से कम 16 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इस तूफान के कारण बोराके, कोरोन और अन्य पर्यटन स्थलों पर भारी नुकसान हुआ है। मध्य फिलीपीन में इस तूफान के कारण लाखों लोगों के क्रिसमस के जश्न पर विराम लग गया। पुलिस ने बताया कि एक के बाद एक कई द्वीप तूफान की चपेट में आते गए।

तूफान के कारण बुधवार को दसियों हजार लोग फंस गए या उन्हें राहत शिविरों में ले जाया गया। तूफान फनफोन से मकान तबाह हो गए, पेड़ धराशायी हो गए और कई शहर अंधेरे में डूब गए। कई इलाकों में पानी भर गया है। नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि स्कूल, जिम और सरकारी इमारतों में बने राहत शिविरों में 16,000 से अधिक लोगों ने रात बिताई।

RELATED ARTICLES

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...