लखनऊ। स्टार्फ नर्स की नौकरी लगाने के नाम पर 15 लाख रुपये ठगने का मुकदमा गुड़बां थाने में दर्ज करया गया है। गोरखपुर गहिरा निवासी नव्या यादव ने बताया कि वह जानकीपुरम में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। उसकी सहेली ने अम्बेडकरनगर निम्दीपुर के अमितोष मिश्रा व उसकी भाभी मांडवी से मुलाकात कराई थी।
मांडवी खुद को ग्राम विकास अधिकारी बताते हुये स्टाफ नर्स की नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। जिसको लेकर पांच लाख रुपये में बात तय हुई थी। उसने और उसकी साथी बांदा के बबेरू निवासी सरिता पटेल व बस्ती लखनाहट की आस्था वर्मा ने पांच-पांच लाख रुपये दिये थे। जब वह नियुक्त पत्र लेकर बरेली पहुंची तो पता लगा की यह फर्जी है। जिस पर दिया गया अगला नियुक्ति पत्र भी फर्जी निकला। गुडंबा पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।





