back to top

देश में कोरोना वायरस के 1490 नए मामले, कुल 24,942 संक्रमित

नयी दिल्ली। देश में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर शनिवार को 779 पहुंच गई और कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ कर 24,942 हो गये हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार शाम से शनिवार शाम तक कोरोना वायरस संक्रमण से 56 लोगों की मौत हुई है, जबकि 1490 नये मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि देश में गत 24 घंटे में 56 लोगों की मौत हुई है, जो अब तक इस अवधि (24 घंटे) में हुई सबसे अधिक मौतें हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण का अभी 18,953 लोगों का इलाज चल रहा है, जबकि 5,209 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है तथा एक मरीज देश से जा चुका है। मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड- 19 के करीब 20.88 प्रतिशत मरीज अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

संक्रमित लोगों की कुल संख्या में 111 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। शुक्रवार शाम से लेकर अब तक 56 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 18 लोगों की महाराष्ट्र में, 15 की गुजरात में, नौ की मध्य प्रदेश में, तीन-तीन लोगों की दिल्ली और पश्चिम बंगाल, दो-दो लोगों की आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में तथा एक-एक व्यक्ति की मौत पंजाब और केरल में हुई।

इस संक्रामक रोग से अब तक कुल 779 लोगों की मौत हुई है जिनमें से सबसे अधिक 301 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, गुजरात में 127, मध्य प्रदेश में 92, दिल्ली में 53, आंध्र प्रदेश में 31, राजस्थान में 27 और उत्तर प्रदेश एवं तेलंगाना में 26-26 लोगों की मौत हुई। वहीं, तमिलनाडु में 22 एवं कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में 18-18 लोगों की मौत हुई है।

पंजाब में अभी तक 17 लोगों की मौत हुई है। जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण से पांच लोगों ने जान गंवाई जबकि केरल में चार, झारखंड और हरियाणा में तीन-तीन लोगों की मौत हुई। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बिहार में दो लोगों की मौत हुई है जबकि मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

हालांकि, विभिन्न राज्यों से मिले आंकड़ों के आधार पर द्वारा तैयार की गई तालिका के मुताबिक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 24,836 मामले सामने आए हैं जबकि 787 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शाम जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण के सबसे अधिक 6,817 मामले महाराष्ट्र में सामने आए। इसके बाद गुजरात से 2,815, दिल्ली से 2,514, राजस्थान से 2,034, मध्य प्रदेश से।,952 और उत्तर प्रदेश से।,778 मामले सामने आए।

तमिलनाडु में कोविड-19 के मामले बढ़ कर।,755, आंध्र प्रदेश में।,061 और तेलंगाना में 984 हो गए हैं। पश्चिम बंगाल में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़ कर 571, कर्नाटक में 489, जम्मू कश्मीर में 454, केरल में 451, पंजाब में 298 और हरियाणा में 272 हो गई है। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 228 मामले सामने आए हैं जबकि ओडिशा में 94 मामले सामने आए। झारखंड में 59 लोग संक्रमित हुए हैं और उत्तराखंड में संक्रमण के 48 मामले सामने आ चुके हैं।

हिमाचल प्रदेश में संक्रमण के अभी तक 40 मामले सामने आए हैं, छत्तीसगढ़ और असम में 36-36 मामलों की पुष्टि हुई है।
चंडीगढ़ में कोविड-19 के 28 मामले सामने आए हैं, जबकि अंडमान निकोबार में 27 लोग संक्रमित हुए हैं। लद्दाख में 20 , मेघालय में 12 और गोवा-पुडुचेरी में सात-सात मामले सामने आए हैं। मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो व्यक्ति संक्रमित हुए हैं, जबकि मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि राज्यों को संक्रमण के 49 मामलों में इन मरीजों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए कहा गया है।

RELATED ARTICLES

एल्डिको उद्यान दो में ‘गूंज’ संस्था ने मनाया दान उत्सव

लखनऊ, 12 अक्टूबर। सुरक्षा-2, एल्डिको उद्यान दो, लखनऊ में आज ‘गूंज’ संस्था द्वारा दान उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कॉलोनी के लगभग...

हिमाचल प्रदेश में कोविड को लेकर अलर्ट, अस्पतालों के लिए जारी हुई एडवाइजरी

अस्पतालों में बिस्तर, ऑक्सीजन आपूर्ति, वेंटिलेटर, आवश्यक दवाएं सहित अन्य प्रबंध करने को कहा गया है शिमला। देशभर में कोरोना के मामले आने के बाद...

विश्व फेफड़ा दिवस: फेफड़ों को कमजोर कर गया कोरोना

महिमा तिवारी लखनऊ। कोरोना महामारी को बीते हुए भले ही तीन साल से अधिक समय हो गया है लेकिन इसका दंश आज भी कई...

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

हुनर साबित करने के लिए नहीं, बल्कि अपने सुधार के लिए खेल रहा हूं: अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया...

शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना

लुसाने । भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है जिनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व...

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के पहले मुकाबले में खुद को साबित करने उतरेंगे गिल और अय्यर

मुल्लांपुर। भारतीय टीम से बाहर टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस और...