back to top

देश में कोविड-19 के 14,199 नए मामले, स्वस्थ होने की दर 97.22 फीसदी

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 14,199 नए मामले सामने आने से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1.10 करोड़ से ज्यादा हो गई। वहीं, लगातार पांचवें दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को अद्यतन किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। मंत्रालय के सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार नए मामलों के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,10,05,850 हो गई है।

इस बीच, संक्रमण से 83 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,56,385 हो गई है। देश में संक्रमण से अब तक 1,06,99,410 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर 97.22 फीसदी है। वहीं, मृत्यु दर 1.42 फीसदी है। आँकड़ों के अनुसार, देश में अभी कोविड-19 का उपचार करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 1,50,055 हो गई, जो कि कुल मामलों का 1.36 फीसदी है।

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के से ज्यादा हो गए थे, जबकि 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख का आँकड़ा पार किया था। 28 सितंबर को यह 60 लाख के पार चला गया, जबकि 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार किया था। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 21 फरवरी तक देशभर में कुल 21,15,51,746 नमूनों की जांच हुई, जिनमें से 6,20,216 नमूनों की जांच रविवार को हुई।

देश में बीमारी से जान गंवाने वाले 83 और मरीजों में 35 महाराष्ट्र के, 15 केरल के, छह पंजाब के, पांच छत्तीसगढ़ के और चार मध्य प्रदेश के हैं। देश में अब तक कुल 1,56,385 मरीजों की मौतें हुई हैं, जिनमें 51,788 महाराष्ट्र में हुई है, जबकि तमिलनाडु में 12,460, कर्नाटक में 12,294, दिल्ली में 10,900, पश्चिम बंगाल में 10,249, उत्तर प्रदेश में 8,715 और आंध्र प्रदेश में 7,167 मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 फीसदी से ज्यादा मरीजों की मौतें अन्य बीमारियों के कारण हुईं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘हमारे आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।’

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...