back to top

गंगा नदी में नाव पलटने से 14 लोग डूबे, आठ बचाये गये, छह लापता

मिर्जापुर (उप्र)। जिले के थाना विन्ध्याचल अन्तर्गत अखाड़ा घाट पर झारखण्ड से आए दर्शनार्थियों की नाव बुधवार दोपहर में पलट जाने से 14 लोग गंगा नदी के पानी में डूब गये जिसमें से आठ लोगों को बचा लिया गया जबकि छह अभी भी लापता हैं। विंध्याचल थाना प्रभारी अखिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि लापता लोगों में तीन महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मिर्जापुर में गंगा नदी में नाव पलटने से लोगों के डूबने की दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिये।

पांडेय ने बताया कि झारखंड रांची के ग्राम धुरहा से आये राजेश तिवारी (35 वर्ष) अपने परिवार के साथ विन्ध्याचल दर्शन पूजन हेतु आये थे। उन्होंने बताया कि नाव से गंगा नदी के दूसरे छोर से वापस आने के दौरान अचानक नाव डूब गई, जिसमें राजेश तिवारी सहित परिवार के 14 सदस्य सवार थे। उन्होंने बताया कि इनमें से राजेश, विकास(28), दीपक (27), वाहन चालक (अज्ञात), अल्का (09) रितिका उम्र (07) सहित आठ व्यक्तियों को बचा लिया गया है। उन्होंने बताया कि नाव में सवार गुडया (28), खुशबू (30), अनीषा (26), सत्यम (05), एक बच्चा (दो), एक बच्ची (03 माह) लापता हैं और उनकी तलाश की जा रही है।क्षेत्राधिकारी नगर, थाना विन्ध्याचल पुलिस बल सहित मौके पर मौजूद हैं। स्थानीय नाविकों एवं गोताखोरों की मदद से इन छह लोगों की तलाशाखोजबीन की जा रही है। लखनऊ में जारी एक बयान के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मिर्जापुर में गंगा नदी में नाव पलटने से लोगों के डूबने की दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबन्धन की टीम की मदद लेते हुए तेजी से बचाव व राहत कार्य किये जाएं। उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना के प्रभावितों की हर सम्भव मदद तथा उनकी समुचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

RELATED ARTICLES

गुप्त नवरात्रि आज से, मां दुर्गा की होगी विशेष पूजा

लखनऊ। हिंदू पंचांग के अनुसार साल में चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। आमतौर पर लोग चैत्र और शारदीय नवरात्रि के बारे...

श्रीलंका की यात्रा करने वाले विदेशी पर्यटकों में सबसे आगे रहे भारतीय

कोलंबो।साल 2025 में कुल 23 लाख पर्यटकों ने श्रीलंका की यात्रा की, जिनमें सबसे अधिक संख्या भारतीयों की रही। पर्यटन प्राधिकरण के आंकड़ों में...

माघ मेले में मौनी अमावस्या पर 3.15 करोड़ लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई

प्रयागराज। प्रयागराज में जारी माघ मेले में रविवार को मौनी अमावस्या पर दोपहर 12 बजे तक 3.15 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में...

खरमास खत्म लेकिन मांगलिक कार्यों के लिए करना होगा इंतजार

लखनऊ। हिंदू पंचांग के अनुसार खरमास समाप्त हो गया है, लेकिन इसके बावजूद अभी शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए थोड़ा इंतजार करना...

उत्तराखण्डी मशहूर लोकगायक गोविन्द दिगारी ने मचाई धूम

उत्तरायणी कौथिग-2026 रजत जयंती वर्ष के मेले का पंचम दिवस लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद लखनऊ द्वारा आयोजित उत्तरायणी कौथिग के पंचम दिवस का मुख्य आकर्षण उत्तराखण्ड...

पद्मश्री अनूप जलोटा की सुमधुर प्रस्तुति से सजेगा भातखण्डे का मंच

बेगम अख्तर की स्मृति में होगा आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में भारतीय संगीत की महान परंपरा को सजीव बनाए रखने तथा देश की...

बाल लीलाओं एवं गोवर्धन पूजा का भावपूर्ण प्रसंग

चौक स्थित मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर में आयोजितलखनऊ। चौक स्थित मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ...

गीता रसामृतम में भक्तों ने जाना सुखी जीवन, शुभ एवं अशुभ कर्मों का रहस्य

दो दिवसीय श्रीमद भगवत गीता ज्ञान महोत्सव गीता रसामृतम का आयोजनलखनऊ। श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन)सुशांत गोल्फ सिटी लखनऊ द्वारा दो दिवसीय...

हरे कृष्णा, हरे रामा और गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो से गूंजा अर्बन शेल्व्स

अर्बन स्लेव्स अपने सुसज्जित इंटीरियर्स और सुरुचिपूर्ण वातावरण के लिए देशभर में प्रसिद्ध लखनऊ। नवनिर्मित अर्बन स्लेव्स में इस्कॉन टेंपल की टीम ने सकारात्मक ऊर्जा...