14 सदस्यीय दल ने देखी भातखण्डे की सांस्कृतिक विरासत

शास्त्रीय गायन, वादन और नृत्य की विविध रचनाओं को देखा
लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आज मोंटाना, संयुक्त राज्य अमेरिका से आए 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने परिसर का औपचारिक सांस्कृतिक भ्रमण किया। इस विशेष अवसर पर विश्वविद्यालय की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, शास्त्रीय संगीत की परंपरा और नृत्य व वादन की विधाओं का जीवंत अनुभव उन्होंने प्राप्त किया।
प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों, प्रायोगिक कक्षाओं एवं प्रस्तुति स्थलों का अवलोकन किया। उन्होंने छात्रों एवं आचार्यों द्वारा प्रस्तुत शास्त्रीय गायन, वादन और नृत्य की विविध रचनाओं को देखा, जिनमें ख्याल, ठुमरी, कत्थक, और विभिन्न वाद्ययंत्रों की संगीतमय प्रस्तुतियाँ शामिल थीं। विदेशी अतिथियों ने इन कलाओं में निहित भाव, रागों की सूक्ष्मता एवं नृत्य की मुद्राओं को अत्यंत सराहनीय एवं गूढ़ बताया।
इस शिष्टाचार मुलाकात एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान का उद्देश्य भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं प्रदर्शन कलाओं की समृद्ध परंपरा से अंतरराष्ट्रीय मेहमानों को परिचित कराना तथा भारत-अमेरिका के बीच सांस्कृतिक संवाद को प्रोत्साहन देना था। प्रतिनिधिमंडल का स्वागत विश्वविद्यालय की प्रोफेसर सृष्टि माथुर, परीक्षा नियंत्रक डॉ. रुचि खरे एवं ज्ञानेन्द्र दत्त बाजपेई द्वारा किया गया। इन वरिष्ठ अधिकारियों ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक संरचना, पाठ्यक्रम की विशिष्टताओं एवं प्रदर्शनकारी कलाओं की बारीकियों को विस्तार से समझाया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक इमारतों, संग्रहालय एवं अभिलेखागार को देखकर भी गहरा भावात्मक जुड़ाव अनुभव किया। उन्होंने विशेष रूप से विद्यार्थियों की प्रतिभा और गुरुओं की प्रतिबद्धता की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

RELATED ARTICLES

शिव वास योग में शुरू होगा सावन का महीना

लखनऊ। इस बार सावन का पावन महीना 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। सावन का समापन 9 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन...

मुंबई की चॉल में रहने वाले दो बच्चों की कहानी है ‘चिड़िया’

एक घंटा 50 मिनट का रनटाइम फिल्म के लिए मुफीद साबित होता हैलखनऊ। वर्ल्ड सिनेमा के एक्सपोजर के बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की मूवीज...

देवशयनी एकादशी आज, 4 माह तक भगवान विष्णु रहेंगे योग निद्रा में

लखनऊ। सावन मास की शुरूआत से पूर्व आने वाली हरिशयनी एकादशी, जिसे देवशयनी या देवपद्मनी एकादशी भी कहा जाता है, इस वर्ष 6 जुलाई...

Latest Articles