back to top

देश में कोरोना वायरस से 13,387 लोग संक्रमित, मृतकों की संख्या 437 पहुंची

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 13,387 व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और मृतकों की संख्या 437 तक पहुंच गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय कोरोना वायरस के मामले देश में 11,201 हैं और 1,748 व्यक्ति इससे स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।

एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है। कुल संक्रमित लोगों में से 76 विदेशी नागरिक हैं। बृहस्पतिवार शाम से 17 मौतें हुई हैं, जिनमें से सात महाराष्ट्र में, छह दिल्ली में, तीन पश्चिम बंगाल में और एक तमिलनाडु में हुईं। देश में कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा 194 मौतें महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद मध्य प्रदेश में 53, दिल्ली में 38, गुजरात में 36 और तेलंगाना में 18 मौतें हुई हैं। तमिलनाडु में 15 मौतें हुई हैं जबकि आंध्र प्रदेश में 14 लोगों की मौत हुई।

इसके अलावा पंजाब, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में 13-13 मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पश्चिम बंगाल में 10 और जम्मू-कश्मीर में चार मौतें हुई हैं। केरल, हरियाणा और राजस्थान में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा झारखंड में दो लोगों की मौत हुई है। वहीं मेघालय, बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मौत हुई हैं।

वहीं गुरुवार तक के आंकड़ों के अनुसार 444 मौतें हुई हैं। विभिन्न राज्यों द्वारा घोषित किए गए मौतों की संख्या और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में अंतर रहता है, जो शायद राज्यों के मामलों की संख्या रिपोर्ट करने में प्रक्रियागत देरी के चलते ऐसा होता है।

राजस्थान में कोविड-19 के मामले 1,131 हो गए हैं, जबकि मध्य प्रदेश में 1,120, गुजरात में 930 और उत्तर प्रदेश में 805 मामले हैं। तेलंगाना में 700 मामले, जबकि आंध्र प्रदेश में 554 और केरल में 395 मामले हैं। कर्नाटक में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 315 हो गई है, जम्मू-कश्मीर में 314, पश्चिम बंगाल में 255 और हरियाणा में 205 है। पंजाब में अब तक 186 संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

बिहार में कोरोना वायरस के 80 मामले सामने आए हैं, जबकि ओडिशा में 60 मामले हैं। उत्तराखंड में 37 लोग वायरस से संक्रमित हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश और असम में 35-35 मामले हैं। छत्तीसगढ़ में 33 मामले हैं। झारखंड में 28 मामले, चंडीगढ़ में 21 मामले और लद्दाख में 18 मामले दर्ज किए गए हैं। अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह से 11 मामले सामने आए हैं।

मेघालय, गोवा और पुडुचेरी से कोविड-19 के सात-सात मामले सामने आए हैं। मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो मामले हैं, जबकि मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला दर्ज किया गया है। मंत्रालय की वेबसाइट पर यह भी कहा गया कि नगालैंड के एक कोविड-19 मरीज को असम में स्थानांतरित कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन: लखनऊ के अरुण कक्कड़ का डबल धमाल, मधु-सुषमा भी बनीं चैंपियन

लखनऊ। वेटरन खिलाड़ियों की शानदार प्रतिस्पर्धा के बीच योनेक्स–सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में लखनऊ के अनुभवी खिलाड़ी अरुण कक्कड़ ने...

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55...

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

28 फरवरी की शाम आसमान में लगेगी 6 ग्रहों की कतार

लखनऊ। 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह...

हर हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गयालखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं...

चित्रकारी में विवेकानन्द, क्ले मॉडलिंग में श्रद्धा और कलश अलंकरण में अन्नपूर्णा अव्वल

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवसलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर हुए तीन दिवसीय ललित कला उत्सव का समापन सोमवार...