back to top

उत्कृष्ट योगदान के लिए 13 विभूतियां सम्मानित

उर्दू अकादमी में दुर्गा स्वरूपा सम्मान समारोह का आयोजन

लखनऊ। दुर्गा स्वरूपा सम्मान समारोह 2025 का भव्य आयोजन 14 सितम्बर 2025 को उर्दू अकादमी, गोमती नगर, लखनऊ में दुर्गा स्वरूपा फाउंडेशन द्वारा सचिव श्रीमती रागिनी श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। इस गरिमामयी समारोह में 13 विशिष्ट व्यक्तित्वों को उनके क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विशिष्ठ अतिथि नम्रता पाठक, बिन्दु बोरा ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने सभी विभूतियों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, सेलिब्रिटी गेस्ट रोनी शाह भी मौजूद रहे। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहाकि दुर्गा स्वरूपा फाउंडेशन उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उन्हें प्लेटफार्म उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने सम्मानित होने वाली विभूतियों को बधाई देते हुए कहा कि इन विभूतियों ने अपने दम पर मुकाम हासिल कर समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है। सम्मानित होने वालो में साहित्य क्षेत्र से विद्या बिंदु सिंह, प्रो. सुरेंद्र विक्रम, नवल कांत सिन्हा, अंबरीन जै़दी (सैन्य लेखिका), खेल क्षेत्र से सैयद अली (हॉकी खिलाड़ी), उमेश प्रसाद (तैराक), सुनील चंद्र जोशी (टेबल टेनिस खिलाड़ी), रचना गोविल (एथलीट), कला व संस्कृति से सुनीता झिंगरान (गायिका), फरहाना फातिमा (अभिनेत्री एवं नृत्यांगना), संजोली पांडे (लोकगायिका), पद्मश्री नसीम बानो (चिकनकारी कलाकार), सामाजिक कार्य से अमित अग्रवाल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, दुर्गा स्वरूपा बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड से 9 युवा उद्यमियों को सम्मानित किया गया। 5 गरीब व जरूरतमंद व्यक्तियों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। दुर्गा स्वरूपा गुरु सम्मान समर्पित शिक्षकों को और दुर्गा स्वरूपा छात्र शौर्य सम्मान दसवीं कक्षा के उन छात्रों को दिया गया जिन्होंने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। इस भव्य आयोजन को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने में सचिव श्रीमती रागिनी श्रीवास्तव एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। जिसमें प्रशांत सिंह, विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव, शताक्षी, विवेक बदलानी, राजेश कुमार तिवारी, अक्षय अग्रवाल, दीप्ति अग्रवाल, प्रतिमा सोनकर, पदम् दीक्षित और तुषार श्रीवास्तव शामिल थे।
यह समारोह प्रेरणा, उत्कृष्टता और समाज सेवा की भावना का प्रतीक बनकर सभी उपस्थित लोगों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रहा। फाउंडेशन की सचिव ने बताया कि दुर्गा स्वरूपा फाउंडेशन की स्थापना का एक उद्देश्य यह भी रहा है कि हम समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों को पहचान दें, उन्हें सम्मानित करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्वरूप प्रस्तुत करें। आज का यह कार्यक्रम हमें उस भारतीय परंपरा की याद दिलाता है, जहाँ समाज अपने नायकों का सम्मान करता है। यह सम्मान केवल व्यक्तियों का नहीं, बल्कि उस विचारधारा, उस परिश्रम और उस समर्पण का है जो उन्होंने समाज के हित में किया।

RELATED ARTICLES

जिउतिया व्रत रख कर की संतान की दीर्घायु की कामना

शाम को व्रती महिलाओं ने नदी-घाटों व घरों में स्नान कियालखनऊ। संतान की मंगलकामना व दीघार्यु को लेकर रविवार को महिलाओं ने जीवित्पुत्रिका व्रत...

शारदीय नवरात्र पर बन रहा उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग

लखनऊ। मां दुर्गा की आराधना व पूजन का पावन पर्व शारदीय नवरात्र का प्रारंभ 22 सितंबर से होने जा रहा है। इस बार नवरात्र...

नृत्य नाटिका के जरिए दिया जिनवाणी का संदेश

जैन समाज ने मनाया क्षमावाणी पर्व एवं विश्व मैत्री दिवस लखनऊ। गोमती नगर जैन मंदिर में जैन धर्म के दशलक्षण धर्म व्रत समाप्त होने पर...

Most Popular

शारदीय नवरात्र पर बन रहा उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग

लखनऊ। मां दुर्गा की आराधना व पूजन का पावन पर्व शारदीय नवरात्र का प्रारंभ 22 सितंबर से होने जा रहा है। इस बार नवरात्र...

नृत्य नाटिका के जरिए दिया जिनवाणी का संदेश

जैन समाज ने मनाया क्षमावाणी पर्व एवं विश्व मैत्री दिवस लखनऊ। गोमती नगर जैन मंदिर में जैन धर्म के दशलक्षण धर्म व्रत समाप्त होने पर...

हिन्दी हमारे मान व सम्मान की भाषा है : डॉ. हेमांशु सेन

हिन्दी भाषा को संयुक्त राष्ट्र संघ में मान्यता मिलनी चाहिए : डॉ. ऋचा मिश्रा लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा हिन्दी दिवस समारोह के शुभ...

उत्तर प्रदेश को मिला ओणम महोत्सव में द्वितीय स्थान

परेड व समापन के अवसर पर पुरस्कारों की घोषणा की गईलखनऊ। विगत दिनों ओणम के अवसर पर केरल राज्य के ओणम महोत्सव में साउथ...

बुक फेयर में बिकीं सवा करोड़ की किताबें

22वें राष्ट्रीय पुस्तक मेले का समापन याद किये गये गोपाल चतुवेर्दी, शम्भूनाथ, अनूप श्रीवास्तव व विक्रम राव स्टाल धारक और सहयोगी हुए सम्मानित लखनऊ। बलरामपुर गार्डन अशोक...

गुरु पूजा एवं भंडारे में उमड़ा संत समाज

गुरु पूजा एवं भंडारे का आयोजनलखनऊ। सदगुरु कबीर जागू आश्रम दसौली पर आज गुरु पूजा एवं भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजक ऋषि त्रिवेदी...

श्रील प्रभुपाद जी ने अमेरिका जाकर पूरे विश्व को दिया कृष्ण भक्ति का संदेश

इस्कॉन मंदिर में विशेष आरती हुईलखनऊ। इस्कॉन (इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्ण कांशसनेस) के संस्थापक श्रील प्रभुपाद जी महाराज के 14 सितंबर 1965 में अमेरिका...

तश्ना आलमी की शायरी की किताब का विमोचन

याद ए तश्ना में अंधेरे के समय में आगे बढ़ते रहने की अपीललखनऊ। जन संस्कृति मंच (जसम) की ओर से बलराज साहनी सभागार सालाना...