back to top

दुनिया में अब तक 1.33 करोड़ केस

मुंबई। दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक 1 करोड़ 33 लाख 36 हजार 616 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 78 लाख 71 हजार 697 ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 81 हजार 710 की जान गई है। मंगलवार को अमेरिका में 67 हजार नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की कुल संख्या 35 लाख 45 हजार 692 हो गई है।

इस बीच, कनाडा और मैक्सिको ने अमेरिका से सटी सीमा पर लगाई गई पाबंदियां बढ़ा 21 अगस्त तक बढ़ा दी है। अब अगले एक महीने तक इन दोनों से अमेरिका के बीच कोई भी गैर जरूरी यात्रा नहीं कर सकेगा। दोनों देशों ने अमेरिका में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला किया है।

वहीं, फ्रांस में सभी सार्वजनिक स्थानों पर अगले कुछ हफ्तों तक मास्क लगाना जरूरी कर दिया गया है। राष्ट्रपति इम्मैनुअल मैक्रों ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। फ्रांस सरकार ने स्वास्थ्यकर्मियों के वेतन में कुल 8 बिलियन यूरो (करीब 69 करोड़ रु.) की बढ़ोत्तरी को मंजूरी दे दी है। इससे एक स्वास्थ्यकर्मी के वेतन में हर महीने औसतन 183 यूरो( करीब 15 हजार रु.) का इजाफा होगा।

इस बीच, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा है कि संक्रमण की दूसरी लहर में देश बंद नहीं होगा। उन्होंने मंगलवार को कहा,दूसरी लहर में देश को बंद किया गया तो बेरोजगारी और बढ़ेगी। ऐसा करना ठीक नहीं होगा। उधर, हॉन्गकॉन्ग ने अपने यहां यात्रा प्रतिबंध और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम सख्त कर दिए हैं। यहां तीसरी लहर की आशंका है। ऐसे में डिजनीलैंड को दोबारा बंद कर दिया गया।

उधर, मैक्सिको में मंगलवार को 7 हजार नए मामले सामने आए और 836 लोगों की मौत हुई। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब यहां संक्रमितों की संख्या 3 लाख 11 हजार 486 हो गई है। यहां अब तक 36 हजार 327 लोगों की जान गई है। वहीं, ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, यहां मंगलवार को 41 हजार 857 नए मामले सामने आए और 1300 मौतें हुईं।

इसके साथ देश में संक्रमितों की संख्या 19 लाख 92 हजार 824 और मौतों का आंकड़ा 74 हजार 262 हो गया है। उधर, यूरोपियन यूनियन(ईयू) ने सर्बिया और मोंटेनग्रो को अपने सुरक्षित देशों की लिस्ट से बाहर कर दिया है।

RELATED ARTICLES

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ

यरुशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ इजराइल का अभियान ‘अभी खत्म नहीं हुआ है’। नेतन्याहू...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

‘विकसित भारत’ की यात्रा में ओडिशा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ओडिशा दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य के प्रतिभावान एवं...