back to top

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 12,143 नए मामले, 103 की मौत

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 12,143 नए मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद कुल मामले 1,08,92,746 हो गए हैं जबकि 103 संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,55,550 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार बताया कि देश में संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 1.06 करोड़ के पार चली गई है। मंत्रालय के मुताबिक, संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 1,06,00,625 पहुंच गई है। इसके बाद संक्रमण मुक्त होने की राष्ट्रीय दर 97.32 प्रतिशत हो गई है जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.43 फीसदी है। देश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 1.5 लाख से कम है।

आंकड़ों के मुताबिक, देश में 1,36,571 मरीजों का फिलहाल संक्रमण को लेकर उपचार चल रहा है जो कुल मामलों का 1.25 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त 2020 को संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर 2020 को एक करोड़ के पार चले गए थे।

देश में बीते 24 घंटे में हुई 103 मौतों में से महाराष्ट्र में 36, केरल में 18 और पंजाब तथा कर्नाटक में आठ-आठ मृत्यु हुई हैं। देश में अब तक कुल 1,55,550 संक्रमितों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 51,451, तमिलनाडु में 12,408, कर्नाटक में 12,259, दिल्ली में 10,889, पश्चिम बंगाल में 10,229, उत्तर प्रदेश में 8,698 और आंध्र प्रदेश में 7,162 लोगों की जान गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...