back to top

उप्र में घर-घर सामान पहुंचाने के लिए 12,133 वाहनों की व्यवस्था की गई : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर लॉकडाउन के दौरान लोगों को परेशानियों से बचाने के लिए घर-घर सामान पहुंचाने (डोर स्टेप डिलीवरी) की तैयारियां की। अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह, अवनीश अवस्थी ने बताया, मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश की स्थिति की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि इस दौरान लोगों को घरों में आवश्यक वस्तुओं की कमी न हो, इसके लिए उनके घर सामान पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। घर-घर सामान पहुंचाने के लिए ट्रैक्टर, मोबाइल वैन, ई-रिक्शा, ठेले आदि सहित कुल 12,133 वाहनों की व्यवस्था दोपहर तीन बजे तक कर ली थी।

उन्होंने बताया कि सरकार धार्मिक स्थलों आदि पर सामुदायिक रसोईघर की भी व्यवस्था कर रही है ताकि इस दौरान गरीब मजदूरों को भोजन उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की मदद से प्रदेश के 10 हजार से अधिक ग्राम प्रधानों से बात की गई और उनसे कहा गया कि अगर गांव में कोई भी व्यक्ति विदेश से आया है तो उसे घर में ही रहने को कहें और उसके बारे में स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें। अवस्थी ने बताया कि इसके अलावा प्रत्येक जिले में एक जिला नियंत्रण कक्ष भी बनाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ

यरुशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ इजराइल का अभियान ‘अभी खत्म नहीं हुआ है’। नेतन्याहू...

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

‘विकसित भारत’ की यात्रा में ओडिशा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ओडिशा दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य के प्रतिभावान एवं...