दक्षिण सूडान में भीषण गर्मी से 12 छात्र बेहोश, 2 सप्ताह के लिए स्कूल बंद करने का आदेश

जूबा (दक्षिण सूडान). दक्षिण सूडान में भीषण गर्मी के कारण छात्रों के बेहोश होने की घटनाओं के बाद बृहस्पतिवार को सभी स्कूलों को दो सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। देश को जलवायु परिवर्तन के कारण बरसात के मौसम में बाढ़ तथा अन्य जटिल परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। यह दूसरी बार है जब देश ने फरवरी और मार्च में गर्मी के कारण स्कूल बंद किए हैं।

देश के उप शिक्षा मंत्री मार्टिन ताको मोई ने कहा कि जूबा शहर में रोजाना औसतन 12 छात्र बेहोश हो रहे हैं। दक्षिण सूडान के अधिकतर विद्यालयों में लोहे की चादरों से बने अस्थायी ढांचे हैं और उनमें बिजली की व्यवस्था नहीं है। पर्यावरण मंत्री जोसेफिन नेप्वोन कॉसमॉस ने लोगों से घर के अंदर रहने और पानी पीते रहने का आग्रह किया है, क्योंकि तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। शिक्षाकर्मियों ने सरकार से स्कूल कैलेंडर में संशोधन करने पर विचार करने का आग्रह किया है ताकि स्कूल फरवरी में बंद किए जाएं और अप्रैल में तापमान कम होने पर पुन: खोले जाएं।

RELATED ARTICLES

जो अपने काम में असफल होते हैं, वो लक्ष्य की समय-सीमा बदलते हैं, अर्थव्यवस्था को लेकर अखिलेश ने कसा तंज

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वर्ष 2029 तक राज्य की अर्थव्यवस्था को एक...

छत्तीसगढ़ में अब दुकानें 24X7 घंटे खुली रहेंगी, व्यापार को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना (नियोजन एवं सेवा की शर्तों का विनियमन) अधिनियम, 2017 और नियम 2021 को लागू...

एएमसी स्टेडियम में पूर्व सैनिक रैली में पूर्व सैनिकों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

लखनऊ। मध्य कमान के परिक्षेत्र में रहनेवाले पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और वीर माताओं की समस्याओं के समाधान करने के उद्देश्य से शनिवार को...

Latest Articles