back to top

कोविड-19 से 12 और लोगों की मौत, संक्रमण के 685 नए मामले सामने आए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 संक्रमित 12 और लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा संक्रमण के 685 नए मामले सामने आए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को यहां बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 संक्रमित 12 और लोगों की मौत हो गई।

इससे प्रदेश में अब तक इस वायरस से मरने वालों की संख्या 672 हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोविड-19 के कुल 685 नए मामले सामने आए। अब तक 15506 मरीज पूरी तरह से ठीक होकर घर जा चुके हैं और रिकवरी का प्रतिशत 66.86 प्रतिशत हो गया है।

इस समय प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के उपचाराधीन मामलों की कुल संख्या 6650 है। प्रसाद ने बताया कि रविवार को प्रदेश में नमूना जांच के मामले में एक नया प्रतिमान स्थापित हुआ और यह संख्या 22000 के पार हो गई। रविवार को प्रदेश में 22378 नमूने जांचे गए, प्रदेश में अब तक 707839 नमूने जांचे जा चुके हैं।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारत को

कोलकाता। भारतीय बल्लेबाज अब अपने पुराने रंग में दिख रहे हैं लेकिन गेंदबाज अब भी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और ऐसी...