back to top

राष्ट्रपति भवन परिसर के 115 परिवार स्वत: पृथकवास पर गए

नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन परिसर में एक सफाई कर्मी के एक रिश्तेदार के जांच के दौरान कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद परिसर में रहने वाले 115 परिवार ऐहतियात के तौर पर स्वत: पृथकवास पर चले गए हैं । राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति में मंगलवार को यह जानकारी दी गई ।

विज्ञप्ति के अनुसार, यह स्पष्ट किया जाता है कि आज की तिथि तक राष्ट्रपति सचिवालय का कोई कर्मचारी कोविड-19 जांच में पॉजिटिव नहीं पाया गया और स्थानीय प्रशासन के साथ सचिवालय सरकारी दिशानिर्देशों के अनुरूप सभी जरूरी ऐहतियाती उपाए कर रहे हैं । इसमें कहा गया है कि कोविड-19 के एक पॉजिटिव मरीज की 13 अप्रैल 2020 को बी एल कपूर अस्पताल, नई दिल्ली में मौत हो गई । यह पाया गया कि वह न तो राष्ट्रपति सचिवालय में कार्यरत थी और न ही राष्ट्रपति भवन परिसर की निवासी थी ।

विज्ञप्ति के अनुसार, मृतक के सम्पर्क का पता लगाने पर यह ज्ञात हुआ कि राष्ट्रपति सचिवालय के एक कर्मचारी के परिवार के एक सदस्य का मृतक से सम्पर्क था । कर्मचारी अपने परिवार के साथ परिसर क्षेत्र में निर्धारित पॉकेट-1 का निवासी है। इसमें कहा गया है कि निर्धारित दिशा निर्देशों के तहत, सभी सात सदस्यों को 16 अप्रैल को मंदिर मार्ग पर पृथकवास सुविधा में भेज दिया गया है । इसमें कहा गया है कि मृतक के साथ सम्पर्क में आए परिवार का एक सदस्य जांच में पॉजिटिव पाया गया ।

राष्ट्रपति भवन परिसर के कर्मचारी सहित इस परिवार के अन्य सदस्य जांच में निगेटिव पाए गए हैं । अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रपति एस्टेट क्षेत्र में रहने वाले सफाई कर्मी के रिश्तेदार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था । यह कदम तब उठाया गया जब सफाई कर्मी की मां की कुछ दिनों पहले कोविड-19 संक्रमण के कारण बी एल कपूर अस्पताल में मौत हो गई थी । एक अधिकारी ने बताया, उसकी मां राष्ट्रपति एस्टेट क्षेत्र से बाहर रहती थी ।

उनके जांच में पॉजिटिव आने के बाद, सभी रिश्तेदारों को पृथकवास में भेजा गया था और उसके बाद जांच की गई थी । इनकी (रिश्तेदारों) की जांच निगेटिव आई थी । उन्होंने बताया कि हालांकि, सफाई कर्मी की मां की मौत के बाद प्रारंभ में करीब 25 परिवार स्वत: पृथकवास में चले गए । अब करीब 100 परिवार एहतियात के तौर पर स्वत: पृथकवास पर चले गए । दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्एंद्र जैन ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की कि राष्ट्रपति भवन परिसर से एक कोरोना वायरस पॉजिटिव मामले की रिपोर्ट आई है ।

उन्होंने कहा, हां, राष्ट्रपति भवन परिसर से अब तक एक मामले की रिपोर्ट आई है । बहरहाल, अधिकारियों ने कहा कि मृतका परिसर में काम करने वाले एक सफाई कर्मी तथा जांच में पॉजिटिव आए व्यक्ति की मां है । दूसरी ओर लोकसभा सचिवालय में कार्यरत एक सफाईकर्मी में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।सूत्रों से यह जानकारी मिली। सूत्रों के मुताबिक संक्रमित वह व्यक्ति पिछले कई दिनों से कार्यालय नहीं गया था।

RELATED ARTICLES

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स: लय में लौटने की तलाश में सीएसके

चेन्नई में होने वाले आगामी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स अपनी खोई हुई लय वापस पाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। घरेलू मैदान...

राघव चड्ढा पर गिरा गाज… पद भी गया और राज्यसभा में मौन रहने का फरमान, अशोक मित्तल बने नए उपनेता

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सदन में पार्टी के उपनेता पद...

फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका… 13 दिनों में 1435 करोड़ के साथ रचा इतिहास

मुंबई। रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है।...

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स: लय में लौटने की तलाश में सीएसके

चेन्नई में होने वाले आगामी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स अपनी खोई हुई लय वापस पाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। घरेलू मैदान...

राघव चड्ढा पर गिरा गाज… पद भी गया और राज्यसभा में मौन रहने का फरमान, अशोक मित्तल बने नए उपनेता

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सदन में पार्टी के उपनेता पद...

फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका… 13 दिनों में 1435 करोड़ के साथ रचा इतिहास

मुंबई। रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है।...

राजनीतिक कचरा हटा, तो मिली स्वच्छता की नई पहचान: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ नगर निगम के बेहतर कूड़ा प्रबंधन के लिए पर्यावरण अनुकूल हरित ऊर्जा से संचालित 250...

CM योगी बोले- फार्मर रजिस्ट्री के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर लगायें विशेष शिविर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में फार्मर रजिस्ट्री को व्यापक स्तर पर लागू करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी किसानों का...

वन स्टॉप सेंटर में होगा क्वांटम कंप्यूटिंग के हर अत्याधुनिक विषय का समाधान : डॉ. गोस्वामी

नए साइबर खतरों से निपटने में कारगर साबित होगा फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट : डॉ. अजय सिंह लखनऊ। बदलते साइबर अपराध के तौर-तरीकों पर लगाम कसने के...