back to top

टाइगर रिजर्व में 11 साल में 11 बाघ और बाघिन को दे दी गई उम्रकैद

लखनऊ। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) आज सिर्फ रुहेलखंड ही नहीं, बल्कि दुनिया में बाघों के दर्शन और पर्यटन के लिए अलग पहचान बना चुका है। यहां आने वाले सैलानियों के लिए बाघ का दीदार लगभग तय माना जाता है। इस रिजर्व से जुड़ा एक और पहलू है, जो बहुत कम लोगों को पता है। यहां के कुछ बाघ ऐसे हैं, जिन्हें जंगल से रेस्क्यू के बाद दोबारा आजादी नहीं मिल सकी और उन्हें चिड़ियाघरों में उम्रकैद की जिंदगी गुजारनी पड़ी।
पीटीआर के बाघों का मिजाज अन्य टाइगर रिजर्व से कुछ अलग बताया जाता है। कई बाघ ऐसे हैं जो आबादी के नजदीक रहने के बावजूद इंसानों को नुकसान नहीं पहुंचाते। लेकिन कुछ मामलों में जंगल में अनाधिकृत रूप से घुसने वालों पर हमले की घटनाएं भी सामने आईं। ऐसे मामलों में वन विभाग को बाघों को रेस्क्यू कर जंगल से बाहर करना पड़ा। यही वजह है कि बीते 11 वर्षों में यहां के 11 बाघ-बाघिनों को जंगल से बाहर जू भेजना पड़ा, जिसे वन विभाग की भाषा में उम्रकैद कहा जा रहा है।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के आंकड़ों के अनुसार रिजर्व घोषित होने के बाद वर्ष 2014 से अब तक कुल 26 रेस्क्यू आॅपरेशन किए गए। इन अभियानों में पांच शावकों समेत कुल 23 बाघ-बाघिनों को पकड़ा गया। इसके अलावा छह तेंदुओं को भी पकड़ा गया। रेस्क्यू बाघों में 12 को निगरानी और जांच के बाद दोबारा जंगल में छोड़ दिया गया। लेकिन, अन्य 11 बाघ-बाघिन की जंगल में वापसी नहीं हो सकी। ये उम्रकैद काटने विभिन्न चिड़ियाघरों में भेज दिए गए।

कानपुर, गोरखपुर और लखनऊ के चिड़ियाघरों में भेजे गए बाघ
पकड़े जाने के बाद 11 बाघ-बाघिनों को लखनऊ, गोरखपुर और कानपुर के चिड़ियाघरों में भेजा गया। ये सभी अब वहां मजबूत जाल और चहारदीवारी के पीछे जीवन बिता रहे हैं। गोरखपुर भेजे गए पीटीआर के चर्चित केसरी बाघ की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। हाल ही में कानपुर भेजा गया एक बाघ इन दिनों वहां के दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
पीटीआर से कानपुर चिड़ियाघर भेजे गए एक बाघ को बघीरा नाम दिया गया है। बताया जाता है कि बघीरा खुले तौर पर सामने आता है। उसकी चाल-ढाल व अदाएं सैलानियों को खासा प्रभावित करती हैं। चिड़ियाघर में आने वाले पर्यटक सबसे पहले बघीरा को देखने की इच्छा जताते हैं।

RELATED ARTICLES

SPS इंटर कॉलेज के बच्चों ने प्रभात फेरी में लगाये भारत माता के जयकारे

उन्नाव। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसपीएस इंटर कॉलेज मीरकापुर उन्नाव के बच्चों ने 24 जनवरी को प्रभात फेरी निकाली जो मीरकापुर...

उत्तर प्रदेश दिवस 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में किया भव्य उद्घाटन, ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजना का हुआ आगाह

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार, 24 जनवरी 2026 को लखनऊ के नवनिर्मित 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' पर तीन दिवसीय...

उन्नाव में तेज रफ्तार बाइक के एक साइन बोर्ड से टकराने से तीन नौजवानों की मौत

उन्नाव । उन्नाव जिले के पुरवा कोतवाली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लोहे के साइन बोर्ड से टकरा...

उत्तरायणी कौथिग : चन्दना म्यारा पहाड़ आए…

उत्तरायणी कौथिग 2026 (रजत जयंती वर्ष)- ग्यारहवां दिनकमल मेहरा ने याद दिलाई आकाशवाणी के लोकप्रिय लोकगायक स्व. प्रहलाद मेहरा कीलखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित...

प्रैक्टिकल समझ थ्योरी को और मजबूत बनाती है

बसंत पंचमी पर टॉपरैंकर्स में टॉपर्स टॉक का आयोजन टॉपर्स को मिली सफलता की सौगात लखनऊ। ज्ञान, विद्या और बुद्धि की देवी माँ सरस्वती को समर्पित...

मोती महल लॉन में ‘एक शाम वतन के नाम’ आज

जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट द्वारा गणतंत्र दिवस एवं उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर विशेष आयोजन लखनऊ। जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर...

लोहड़ी के मिठास के साथ गणतंत्र दिवस के स्वागत में मचा धमाल

एसिड अटैक सर्वाइवर द्वारा संचालित शिरोज कैफे में आयोजनलखनऊ। एसिड अटैक सर्वाइवर द्वारा संचालित शिरोज कैफे में ए टच आॅफ आनंद इवेंट मैनेजमेंट द्वारा...

शरणागत की रक्षा करना ही प्रभु का परम धर्म है

श्रीमद्भागवत कथा महोत्सवलखनऊ। शिव श्याम मंदिर समिति की ओर से सदर कैंट हाता रामदास स्थित शिव श्याम मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा...

SPS इंटर कॉलेज के बच्चों ने प्रभात फेरी में लगाये भारत माता के जयकारे

उन्नाव। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसपीएस इंटर कॉलेज मीरकापुर उन्नाव के बच्चों ने 24 जनवरी को प्रभात फेरी निकाली जो मीरकापुर...