back to top

गोंडा: जल चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नहर में पलटी, 11 लोगों की मौत

गोंडा । जिले में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। पृथ्वीनाथ मंदिर जल चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर सरयू नहर में जा गिरी। इस हादसे में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोगों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सुरक्षित बचा लिया गया। हादसा इटियाथोक थाना क्षेत्र में हुआ।

बताया जा रहा है कि बोलेरो गाड़ी सीहागांव (थाना मोतीगंज) से खरगूपुर स्थित प्रसिद्ध पृथ्वीनाथ मंदिर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में बोलेरो का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नहर में जा गिरी। बोलेरो में कुल 15 लोग सवार थे, जिनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल थे। हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने नहर में डूबती गाड़ी को देख पुलिस और ग्राम प्रधान को सूचना दी।

सूचना मिलते ही इटियाथोक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। थाना प्रभारी केजी राव ने जानकारी दी कि नहर से 11 शव बरामद कर लिए गए हैं और चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद गोंडा में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने के दिए निर्देश

RELATED ARTICLES

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित फिल्म सिटी जल्द आकार लेगी, रोजगार का सृजन होगा: बोनी कपूर

नोएडा /लखनऊ। मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने शनिवार को कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना जल्द ही आकार...

बिजनौर में तेंदुए के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

बिजनौर । बिजनौर जिले के अफजलगढ़ क्षेत्र में जंगल से सटे खेत में काम कर रही एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया,...

मिशन कर्मयोगी में यूपी पहले स्थान पर: मुख्य सचिव

लखनऊ। मिशन कर्मयोगी में यूपी के 20 लाख में 19,99,497 कर्मी आॅनबोर्ड हो चुके हैं, 1,00,68,866 कोर्स पूरा कर उत्तर प्रदेश देश में प्रथम...

एमएसएमई में 96 लाख इकाइयों के साथ देश में नंबर-1 उत्तर प्रदेश

लखनऊ। बीते 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है।...