back to top

हरदोई भाजपा विधायक ने सेंगर से व्यक्त की हमदर्दी, विवादित बयान का वीडियो हुआ वायरल

लखनऊ: भाजपा के एक विधायक ने उन्नाव बलात्कार मामले के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के प्रति हमदर्दी व्यक्त करते हुए विवादास्पद बयान दिया है। हरदोई से भाजपा विधायक आशीष सिंह आशू का एक वीडियो शनिवार को समाचार चैनलों पर वायरल हुआ, जिसमें वह एक कार्यक्रम में बोल रहे हैं, हमारे भाई कुलदीप सिंह सेंगर मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं। हमारी शुभकामनाएं सेंगर के साथ हैं और हम उम्मीद करते हैं कि सेंगर जल्द ही इस मुश्किल समय से पार पा लेंगे।

 

सेंगर पर आरोप है कि उसने 2017 में एक नाबालिग से उन्नाव स्थित अपने आवास पर बलात्कार किया था। सेंगर को भाजपा ने कुछ ही दिन पहले पार्टी से निष्कासित कर दिया है। गौरतलब है कि बलात्कार पीड़िता की कार में पिछले रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में पीड़िता की मौसी और चाची की मौत हो गई थी जबकि पीड़िता और उनके वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

RELATED ARTICLES

PM मोदी मन की बात… कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों से दुनिया के नेता प्रभावित हैं

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भारत द्वारा की गई प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि...

प्रधानमंत्री मोदी ने मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

मेरठ । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मेरठ में शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी...

मोदी-लूला वार्ता: भारत और ब्राजील ने 30 अरब डॉलर का वार्षिक व्यापार लक्ष्य तय किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा के बीच व्यापक वार्ता के बाद, भारत और ब्राजील ने...

होलिका दहन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया, चार मार्च को खेली जाएगी होली

भद्रा पुच्छ के दौरान होलिका दहन किया जा सकता हैलखनऊ। इस बार होलिका दहन और रंगोत्सव में एक दिन का अंतर आ रहा है।...

चंद्र ग्रहण लगने से राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

लखनऊ। इस साल 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ये साल का पहला और सबसे लंबा चंद्र ग्रहण बताया जा...

ड्योढ़ी पर चढ़े श्रद्धा के फूल, चौक में सजी लोक चौपाल

पुण्यतिथि पर याद किये गये अमृत लाल नागर लखनऊ। अमर कथाकार अमृतलाल नागर की ऐतिहासिक ड्योढ़ी पर शहर के प्रबुद्ध जनों ने श्रद्धा के फूल...

फागण में होली मनाएंगे चलो खाटू नगरिया…

श्याम ज्योत मंडल ने धूमधाम से निकाली सतरंगी ध्वजा शोभायात्रा लखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल की ओर से ऐशबाग के तिलकनगर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क...

कथा और नाटक चक्रव्यूह का मंचन होगा

लखनऊ। दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार की ओर से जनेश्वर मिश्र पार्क में रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में हुआ जिसमें बताया गया कि आगामी...

जिम्बाब्वे के दृढ़ संकल्प के सामने होगी वेस्टइंडीज के आत्मविश्वास की परीक्षा

मुंबई। बेहद आत्मविश्वास से भरी वेस्टइंडीज की टीम को सोमवार को यहां होने वाले टी20 विश्व कप के सुपर आठ के मैच...