back to top

संघर्ष बढ़ाने वाले कारक गलत सूचना फैलाकर अनिश्चितता भरे हालात का फायदा उठा रहे हैं : भारत

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र में भारत ने कहा कि संघर्ष बढ़ाने वाले कुछ कारक गलत सूचना फैला कर और अवसरवादी आतंकवादी हमले प्रयोजित करके अपने मंसूबों को पूरा करने के लिए अनिश्चितता भरे मौजूदा हालात का फायदा उठा रहे हैं।

भारत ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी ने शांति स्थापित करने में योगदान देने वाले कदमों पर प्रतिकूल असर डाला है और संघर्षों को और बढ़ा दिया है।

उसने बुधवार को “वैश्विक महामारी एवं स्थायी शांति के सामने चुनौतियां” विषय पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की उच्च स्तरीय खुली बहस में एक बयान में कहा, “हम कोविड-19 वैश्विक महामारी से जूझ रहे हैं। इसके कारण विश्व में जिस व्यापक स्तर पर बाधा उत्पन्न हुई है, वह इस पीढ़ी ने पहले कभी नहीं देखी।”

भारत ने कहा कि इस वैश्विक महामारी ने शांति स्थापना में योगदान देने वाले लगभग सभी कदमों पर प्रतिकूल असर डाला है और संघर्ष संबंधी हालात को और जटिल बना दिया है।

उसने कहा, “संघर्ष संबंधी हालात इस हद तक बिगड़ गए हैं कि हमें शांति कायम रखने संबंधी अहम मामलों पर ध्यान देने के बजाए संघर्षों और बढ़ते मानवीय संकट से निपटने पर अधिक ध्यान देना पड़ रहा है।”

भारत ने बयान में कहा, “यही चुनौती है कि हम विभिन्न जरूरतों के बीच प्राथमिकता कैसे तय करें।”

उसने कहा, “संघर्ष बढ़ाने वाले कुछ कारक असहमति एवं हिंसा बढ़ाने के लिए गलत जानकारी फैला रहे हैं और यहां तक कि अवसरवादी आतंकवादी हमलों को प्रायोजित कर रहे हैं। वे ऐसे कई तरीकों के जरिए अपने मंसूबों को पूरा करने के लिए अनिश्चितता भरे मौजूदा हालात का फायदा उठा रहे हैं।”

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...