back to top

विराज सागर दास के निर्देशन में हाता सूरज सिंह, महबूबगंज, अम्बरगंज में हुआ सेवा कार्य

मंडियों में चला सेनेटाइजेशन महाअभियान

लखनऊ। डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन की ओर से नगर में सेनेटाइजेशन का महा अभियान चल रहा है। इसका निर्देशन डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन के अध्यक्ष विराज सागर दास कर रहे हैं। सोमवार को लखनऊ पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के गढ़ी पीर खां वार्ड में डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन के अध्यक्ष विराज सागर दास के निर्देशन में हाता सूरज सिंह, बाबा हजाराबाग महबूबगंज अम्बरगंज, ठाकुर गंज खोया मंडी सहित सभी मुख्य मार्गों पर 5000 लीटर से भरे टैंकर से सेनेटाइजेशन किया गया। रास्ते में पड़ने वाली छोटी से लेकर बड़ी दुकानों, मकानों और पूरे क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं, क्षेत्र वासियों द्वारा सुझाये गये स्थलों खासकर भीड़-भाड़ वाली स्थानों को भी सेनेटाइज किया गया। इस कोविड संकटकाल में डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन लगातार सेवा के कार्य में जी जान से जुटा हुआ है।

फाउंडेशन के अध्यक्ष विराज सागर दास की लोग प्रशंसा कर रहे हैं कि उनमे अपने पिता की तरह ही लोगों की सेवा का भाव है जो इस महाअभियान से दिख रहा है। पिछले महीने भर से वह लगातार शहर में पांच हजार लीटर क्षमता के बड़े ट्रैक्टर टैंकरों से सेनेटाइजेशन करवा रहे हैं। इस अवसर पर टीम के वरिष्ठ मेम्बर डॉ. रेहान अहमद खान, सुबोध श्रीवास्तव, मोहम्मद अतीक,अनिल सिंघल, कैलाश पाण्डेय व अरुण निगम ने टीम का सहयोग करते हुए विराज सागर दास का हार्दिक आभार जताया।

 

इसी तरह, अयोध्या दास प्रथम वॉर्ड में फरीदपुर,लॉरेन खेरा, हुसेन बाड़ी व अलमास बाग, हैदरगंज दितीय वॉर्ड के मोहल्लों, हैदरगंज, अमन विहार, रीफा कॉलोनी, लकड़मंडी, बीबीगंज व हाजी टोला, जलालपुर, पीताम्बर खेरा, शिव पूरी, मर्दनखेरा, देवपुर पारा, राम विहार व डॉक्टर खेरा के मोहल्लों, बिलोजपुरा चौराहा, नूर मस्जिद, गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज, मंसूर नगर, काजमैन रोड, काजमैन कर्बला, बुनियाद बाग,दरगाह हजरत अब्बास, अबू अजीज रोड,चौपटिया, भोले नाथ कुआ, अब्दुल अजीज रोड व अकबरी गेट, गोमती नगर, शीतला देवी वॉर्ड में पुराना टिकेत गंज,मेंहदी गंज, टिकैत राय तालाब, एलडीए कॉलोनी, फेज एक, दो और तीन, नोबस्ता, बाबू बनारसी दास वार्ड, राजाजीपुरम वॉर्ड के ए, बी,सी,डी सेक्टर, नरही सहित कई अन्य मोहल्लों और बाजारों में भी सेवा अभियान चलाया गया।

 

डॉ. अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन के अध्यक्ष विराज सागर दास ने बताया कि हमारा लक्ष्य है कि राजधानी लखनऊ का कोई भी क्षेत्र सेनेटाइजेशन कार्य से अछूता न रहे। हमारा फाउंडेशन सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को बड़ी गंभीरता से करता है। इससे जुडेÞ लोग मानव सेवा को भी अपना धर्म मानते हैं। मुझे यकीन है कि लोग सभी सावधानी अपनाकर तीसरी लहर को रोकने में कामयाब होंगे। उन्होंने बताया कि इसी तरह अलग-अलग क्षेत्रों को सेनेटाइज किया जायेगा, जिससे कोविड के फैलाव को और कम किया जा सके। यह कार्य जनता के अटूट प्रेम और समर्थन से संभव हो पा रहा है। फाउंडेशन यह कार्य करता रहेगा। उन्होंने फाउंडेशन के सदस्यों और सभी लोगों का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से कोरोना के खिलाफ जंग को जीतने में हम सब सफल होंगे।

RELATED ARTICLES

सोनम कपूर एक बार फिर से बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार है

मुंबई। बेटे वायु के जन्‍म के बाद उसकी परवरिश के लिए एक्टिंग से ब्रेक लेने के बाद एक्‍ट्रेस सोनम कपूर एक बार फिरसे...

राहुल जब भी मुंह खोलते हैं, कांग्रेस को झटका लगता है: रीजीजू

नयी दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधने वाली राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर बृहस्पतिवार को उन...

बीमा कंपनियां मार्ग परिवर्तित किए जाने का हवाला देकर मुआवजे से इनकार नहीं कर सकतीं: सुप्रीम कोर्ट

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि बीमा कंपनियां दुर्घटना पीड़ितों को मुआवजा देने से सिर्फ इसलिए इनकार नहीं कर सकतीं कि वाहन...

देव दिवाली 5 को, शिववास समेत बन रहे हैं कई शुभ संयोग

स्नान, दान और दीपदान हजार गुना फल देता हैलखनऊ। कार्तिक मास की पूर्णिमा का दिन हिंदू पंचांग के अनुसार अत्यंत शुभ माना गया है।...

अक्षय नवमी आज, शुभ योग में होगी श्रीहरि की पूजा

अक्षय नवमी पर श्रद्धालु पूरे दिन व्रत रखते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में अक्षय नवमी का विशेष महत्व होता है। यह तिथि बहुत ही शुभ...

गोपाष्टमी पर पूजी गईं गौ माता, गुड़ खिलाकर लिया आशीर्वाद

गोपाष्टमी उत्सव के तहत सुबह गौ पूजन हुआलखनऊ। शहर में गोपाष्टमी का शुभ पर्व गाय माताओं की सेवा कर विधि विधान से मनाया गया।...

10 क्विंटल सीप और शंख से बना श्रीश्याम दरबार

श्री श्याम मन्दिर में दो दिवसीय होगा श्री श्याम जन्मोत्सव लखनऊ। श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव का दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 1, 2 नवंबर को...

दादी-नानी की कहानी से बच्चों को दिया साहस और समझदारी का संदेश

स्टोरीमैन जीतेश ने सुनायी भूतों का राजा कहानी लखनऊ। खेल-खेल में शिक्षा का संदेश देने वाली दादी-नानी की कहानी श्रृंखला में गुरुवार को बच्चों ने...

भागवत कथा : कृष्ण जन्मोत्सव में हुई फूलों की बारिश

कथा श्रवण कराकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दियालखनऊ। नायक नगर, मोहिबुल्लापुर स्थित श्री दुर्गा मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन...