back to top

दिवाली में रिलीज होगी बच्चन पांडे

मुम्बई। लंबे इंतजार के बाद सिनेमाघर खुलते साथ ही अक्षय कुमार की फिल्म बेलबॉटम 19 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म के बाद खिलाड़ी कुमार के सभी चाहने वालों को उनकी अगली फिल्म बच्चन पांडे का इंतजार है जिसमें एक्टर का अलग रूप नजर आने वाला है। अब मेकर्स जल्द ही फैंस के इस इंतजार को खत्म करते हुए दिवाली के खास मौके पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज करने की तैयारी में हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ, कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडिस लीड रोल में नजर आने वाली हैं।

 

हाल ही में स्पॉटबॉय ने डेवलपमेंट से जुड़े सूत्रों के हवाले से लिखा है, 55 दिनों में टैलेंटेड कास्ट के साथ फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली गई है। साजिद सर, अक्षय कुमर और फरहाद ने फिल्म लाइन अप कर ली है और एडिटिंग भी आखिरी चरण पर है। जब वो दिवाली में ट्रेलर लॉन्च की तैयारी कर रहे है, तो टीम भी इस बात का पूरा ध्यान रख रही है कि दर्शकों को ये मास एंटरटेनर बहुत पसंद आए। फिल्म की शूटिंग जनवरी में जैसलमैर में की जा रही थी जहां टीम ने फिल्म का एक बड़ा हिस्सा शूट किया था। इसके बाद टीम ने मुंबई में शूटिंग की थी जहां जैकलीन, अक्षय और कृति ने अपने हिस्सों की शूटिंग पूरी कर ली थी। इस एक्शन कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस और कृति सेनन के अलावा प्रतीक बब्बर, पंंकज त्रिपाठी और अरशद वारसी का भी अहम हिस्सा होने वाले हैं।

RELATED ARTICLES

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...