back to top

जब बिगड़ी बनाती है मां, चुनर लहराती है…

माता की चौकी में भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

लखनऊ। जब बिगड़ी बनाती है मां, चुनर लहराती है, मां तुम सजती रहो, हम सजाते रहें, ऊंचे पहाड़ों में, सुंदर गुफाओं में जैसे भजनों पर भक्त जमकर झूमे। मौका था चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन शुक्रवार को सेक्टर-ए, सीतापुर रोड योजना कॉलोनी में पाल परिवार द्वारा आयोजित माता की चौकी का। कार्यक्रम का शुभारंभ पूजन, ज्योति प्रज्ज्वलन एवं प्रथम पूज्य श्री गणेश के आह्वान तेरा सजा दिया दरबार, गजानन आ जाओ से हुआ।
इसके पश्चात सपना शुक्ला, किरन पाल, सीमा सहित अन्य महिलाओं ने तेरा आह्वान है मैया, चली आओ, मैने चौकी दी सजाए, तुम आन विराजो महारानी, मैया माने या न माने, मनाएं जायेंगे, सजधज कर बैठी मां, आ जाओ मां दिल घबराए, नवरात्रि में जब आएं मेरी मैया जैसे भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर वातावरण को पूर्णत: भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर पुष्पा पाल, अनूप पाल, अनिल पाल, अजय, मधु पाल, किरन पाल, विनेश, तनिष्क, श्रद्धा शुक्ला, तनिष्का, इशिका, आकर्ष, ईशा, श्रिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

ईद आज, चांद रात में खरीदारी से पूरी तरह गुलजार रहे बाजार

लखनऊ। 30वें रमजान को चांद का दीदार हुआ और ईद मुबारक की सदाएं फिजा में गूंजने लगीं। देश में ईद उल फित्र का त्यौहार...

चैत्र नवरात्र : घरों व मंदिरों में विधि-विधान से हुई मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

लखनऊ। ज्ञान, वैराग्य और ध्यान की अधिष्ठात्री मां ब्रह्मचारिणी देवी की स्तुति भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ की। राजधानी में चल रहे...

हिन्दू नव वर्ष पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

सत्य सनातन नारी शक्ति लोक ने फूलों से किया ग्रीन कोरिडोर का स्वागत लखनऊ। हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की...

अवध मेला और नौशाद सम्मान समारोह कल

खाने पीने के स्टाल भी लगाएंगेलखनऊ। नौशाद सम्मान समारोह के संग संगीत सितारों का अवध मेला 22 मार्च को छावनी के आर्मी खेल परिसर...

पुस्तक मेले में कला संगीत की पुस्तकों की भी मांग

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : आठवां दिनलखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में चल रहा पुस्तक मेला 22 को विदा ले लेगा। आज दिन में...

नन्हे पंखों के लिए बनाया सुरक्षित आशियाना

विश्व गौरैया दिवस पर ए.के.टी.यू. के छात्र की अनोखी पहललखनऊ। विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर वास्तुकला एवं योजना संकाय, ए.के.टी.यू., लखनऊ के बी.आर्क....