back to top

छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में सात नक्सली ढेर

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में सुरक्षाबलों ने शनिवार को मुठभेड़ में पांच महिला नक्सली समेत सात नक्सलियों को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में डीआरजी का एक जवान भी घायल हुआ है। राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भाषा को बताया कि राजनांदगांव जिले के बाघनदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीतागोटा गांव के जंगल में आज सुबह सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया है। मरने वालों में पांच महिला नक्सली भी शामिल है। इस दौरान डीआरजी का एक जवान भी घायल हुआ है।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया बाघनदी थाना क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना के बाद डीआरजी और जिला बल के जवानों को शुक्रवार रात को अभियान में रवाना किया गया था। दल जब आज सुबह सीता गोटा गांव के जंगल में था, नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्यवाही की। लगभग दो घंटे तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए थे। उन्होंने बताया कि बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली। मौके पर पांच महिला नक्सलियों समेत सात नक्सलियों के शव, एक एके-47 राइफल, एक थ्री नाट थ्री बंदूक, एक 12 बोर बंदूक, एक कार्बाइन राइफल और भारी मात्रा में अन्य हथियार बरामद किए गए।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया इस घटना में डीआरजी का एक जवान आसाराम घायल हुआ है जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान र्देकसा एरिया कमेटी के डिवीजनल कमेटी मेंबर सुखदेव, कमेटी मेंबर प्रमिला, सीमा, मीना, रितेश, विस्तार पलाटून नंबर एक की सदस्य ललिता और शिल्पा के रूप में हुई है। क्षेत्र में माओवादियों की र्देकसा एरिया कमेटी काम करती है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अभी नई दिल्ली दौरे पर हैं, उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ली है। मुख्यमंत्री ने इस सफल नक्सल विरोधी अभियान के लिए पुलिस अधिकारियों और जवानों को बधाई दी है।

RELATED ARTICLES

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

निकल गई सारी हेकड़ी, टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ 15 फरवरी को मैच खेलेगा पाकिस्तान

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा। पाकिस्तान सरकार ने बांग्लादेश और श्रीलंका के...

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...