back to top

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी: उद्योगपतियों ने दिल खोलकर किया निवेश

लखनऊ: रविवार को लखनऊ में आयोजित हुई ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-2 के दौरान देश के नामी उद्योगपति भारत की अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के सहयोगी बनकर आगे आए और न सिर्फ निवेश की भारी-भरकम पोटली खोली, बल्कि दिल खोलकर सरकार के औद्योगिक विकास के प्रयासों की तारीफ भी की।

 

पांच हजार करोड़ का निवेश करेगा अडानी समूह
अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने कहा कि अडानी समूह प्रदेश के पावर सेक्टर में पांच हजार करोड़ का निवेश करेगा। बनारस में मल्टी मॉडल रिवर टर्मिनल व कच्ची घानी प्लांट लगाएंगे। साथ ही डिफेंस कॉरिडोर में भी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने का वादा किया।

 

सभी मुख्यमंत्रियों में हो योगी आदित्यनाथ जैसी ऊर्जा: यूसुफ अली
लूलू समूह के चेयरमैन यूसुफ अली बोले कि हम उत्तर भारत में दो हजार करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। लखनऊ में मॉल का 70 फीसद काम हो गया है। यह 10 हजार लोगों को रोजगार देगा। इसके बाद दिल्ली में मॉल बनाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी मुझे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री मिले। मैंने उनसे कहा कि हर राज्य के मुख्यमंत्री में योगी आदित्यनाथ जैसी ऊर्जा होनी चाहिए। योगी के प्रयासों से ही अरब के कई निवेशक उप्र में निवेश के लिए तैयार हैं।

 

देश का ग्रोथ इंजन है उत्तर प्रदेश: सुधीर मेहता
टोरेंट समूह के चेयरमैन सुधीर मेहता ने कहा कि उप्र प्राकृतिक और कुशल मानव संसाधनों से भरपूर है। यह संभावनाओं की धरती है। हमने आगरा में विद्युत वितरण में निवेश कर उसे ग्राहक सेवा के मामले में रोल मॉडल बनाया। अब पावर और गैस में 6000 करोड़ रुपये का निवेश उप्र में ही करेंगे। इसमें से तीन हजार करोड़ रुपये का निवेश गैस पाइप लाइन के रूप में जल्द आकार लेने जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उप्र देश का ग्रोथ इंजन बनेगा।

 

5000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा पेप्सिको इंडिया
पेप्सिको इंडिया के सीईओ अहमद अल शेख ने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि यह देश अपनी जड़, मूल्य और संस्कृति से जुड़ा है। 30 वर्षों से हमारा यहां से नाता है। हमारी कंपनी किसानों से जुड़ी है। कृषि क्षेत्र में काम किया है। सप्लाई चेन और तकनीक विकसित करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसानों की आय दोगुनी करने की सोच अच्छी लगी। हम उप्र में 5000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।

 

नोएडा बनेगा मोबाइल एक्सपोर्ट का हब
सैमसंग इंडिया के प्रेसीडेंट एचसी हांग बोले कि भारत और कोरिया का ऐतिहासिक रिश्ता है। हमने 1996 में नोएडा से यहां व्यापारिक यात्रा शुरू की। हमारी कंपनी अब भारत में 10 बिलियन डॉलर की हो जाएगी। हांग ने कहा कि नोएडा में दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री है। हम नोएडा को मोबाइल एक्सपोर्ट का हब बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सब मुख्यमंत्री योगी की वजह से संभव हो पा रहा है। बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर और प्रशासनिक सहयोग मिला है।

 

देश का सबसे महत्वपूर्ण राज्य है उत्तर प्रदेश: एन. चंद्रशेखरन
टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि उप्र देश का सबसे महत्वपूर्ण राज्य है। यहां टाटा मोटर्स का प्लांट है, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और टाटा पावर है। यहां विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार बढ़ाने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि अब टीसीएस प्रदेश में अपना विस्तार करने जा रही है। प्रयागराज में कंपनी शुरू कर रहे हैं। भरोसा दिलाया कि देश की अर्थव्यवस्था पांच ट्रिलियन डॉलर पहुंचाने में उप्र की जो भूमिका होगी, हम उसमें सहभागी बनेंगे।

RELATED ARTICLES

अयोध्या में रामनवमी की ऐतिहासिक धूम… रामलला के मस्तक पर हुआ दिव्य ‘सूर्य तिलक’

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में आज चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर एक नया इतिहास रचा गया। भव्य राम...

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से दिल्ली में की अहम मुलाकात… देवभूमि के उत्पादों की भेंट और विकास कार्यों पर चर्चा

नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देश की राजधानी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर...

गोरखपुर के रामगढ़ ताल में राष्ट्रीय महिला रोइंग टीम का कैंप, यूपी को पहली बार मिली ऐतिहासिक मेजबानी

20वें एशियाई खेल 2026 की तैयारियों को धार देने के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन देशभर की खिलाड़ी और कोच गोरखपुर में जुटे, 27...

राम नवमी : भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी…

शहर में जगह-जगह भंडारे, अखंड पाठ, शोभा यात्रा के साथ धूमधाम से मनाया गया प्रभु राम का जन्मोत्सवलखनऊ। भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी…...

श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन संग की मां सिद्धिदात्री की आराधना

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के नौवें दिन शुक्रवार को रामनवमी पर माता के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा हुई। नवरात्र का समापन हवन पूजन के साथ...

चैती महोत्सव के मंच दिखी श्रीराम जन्म की धूम

दशरथ महल में श्रीराम के जन्मोत्सव की धूमलखनऊ । ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती महोत्सव में हो रही 12 दिवसीय श्रीकृष्ण लीला...

भगवा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

कपूरथला चौराहा के प्रारंभ पर मंच बनाया गयालखनऊ। रामभक्तों की मनमोहक दृश्य व झांकी के साथ जय श्रीराम व एक ही नारा, एक ही...

रामनवमी अर्थात वैश्विक सर्वे भवन्तु सुखिन: का भाव

देश के दस प्रदेशों और यूपी के 25 से अधिक जिलों में गूंज रहा है सुंदरकांडलखनऊ। सुंदरकांड महा अभियान, भारतवर्ष की बने पहचान की...

नाटक ‘मरने के शॉर्टकट’ ने झकझोरा मन

—विश्व रंगमंच दिवस पर जीवन के पक्ष में उठी सशक्त आवाजलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर...