back to top

गरीबी पर कांग्रेस की सर्जिकल स्ट्राइक है न्याय योजना: राहुल गांधी

सूरतगढ़, (राजस्थान)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने न्यूनतम आय योजना (न्याय) को गरीबी पर पार्टी की सर्जिकल स्ट्राइक करार देते हुए हिंदुस्तान से गरीबी को खत्म करने की मंगलवार को घोषणा की।

नरेंद्र मोदी अमीरों को पैसा देते हैं तो

उन्होंने कहा, हमने फैसला किया है नरेंद्र मोदी अमीरों को पैसा देते हैं तो कांग्रेस पार्टी गरीबों को पैसा देगी। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को दो विचारधाराओं की लड़ाई बताया। यहां पार्टी की जनसंकल्प रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने पार्टी की न्याय योजना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो सुनिश्चित करेगी कि देश की न्यूनतम आय सीमा 12000 रुपए हो। उन्होंने कहा कि जो भी परिवार इस सीमा से नीचे होगा उसके खाते में कांग्रेस की सरकार 72,000 रुपए सालाना तक डालेगी।

गर्व से आपको बताता हूं कि

उन्होंने कहा, गर्व से आपको बताता हूं कि 2019 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के तुरंत बाद हिंदुस्तान की न्यूनतम आय लाइन 12,000 रुपए प्रति माह होगी। उन्होंने कहा, जो भी इस लाइन सीमा से नीचे है चाहे वे किसी भी धर्म, जाति के हो या किसी भी प्रदेश के हो, कांग्रेस पार्टी उनके बैंक खातों में सीधा पैसा डालेगी और उनकी कम से कम आमदनी को 12,000 रुपए करेगी। मतलब हिंदुस्तान के सबसे गरीब 20 प्रतिशत लोगों के बैंक खातों में कांग्रेस की सरकार हर साल 72,000 रुपए डालेगी। गांधी ने कहा, गरीबी पर यह कांग्रेस पार्टी का सर्जिकल स्ट्राइक है। हम अब हिंदुस्तान से गरीबी को मिटा देंगे।

गरीबों को मिटाने का काम किया है

उन्होंने गरीबों को मिटाने का काम किया है और हम अब गरीबी मिटाने काम शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा, संप्रग सरकार के दस साल के कार्यकाल में 14 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए। 25 करोड़ लोग अब भी गरीब हैं और 21वीं सदी के हिंदुस्तान में 25 करोड़ लोग अब भी गरीबी रेखा से नीचे हैं यह पूरे देश के लिए शर्म की बात है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, हम छह महीने से विचार कर रहे थे कि गरीबी के खिलाफ किस तरह से युद्घ शुरू करें। हम हिंदुस्तान से गरीबी को कैसे मिटाएं … पिछले पांच साल में नरेंद्र मोदी ने अनिल अंबानी से लेकर मेहुल चोकसी और नीरव मोदी एक के बाद एक अमीर को पैसा दिया। 15 लोगों का साढे तीन लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया।

किसानों का एक रुपया माफ नहीं करते

जहां देखो आपकी जमीन छीनकर ले जाते हैं, किसानों का एक रुपया माफ नहीं करते। हमने फैसला किया नरेंद्र मोदी अमीरों को पैसा देते हैं तो कांग्रेस पार्टी गरीबों को पैसा देगी। गांधी ने लोकसभा चुनाव को विचारधाराओं की लड़ाई बताया। उन्होंने कहा, हमारे सामने चुनाव हैं और दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक तरफ भाजपा, नरेंद्र मोदी और आरएसएस की विचारधारा … देश को बांटने की विचारधारा नफरत फैलाने की विचारधारा तो दूसरी कांग्रेस पार्टी, आप हम सब लोग … भाईचारा प्यार और जोडऩे की विचारधारा। लड़ाई इन दोनों के बीच है। राहुल ने आरोप लगाया कि पिछले पांच साल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो हिंदुस्तान बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

एक अमीरों का हिंदुस्तान

एक अमीरों का हिंदुस्तान, प्राइवेट जहाज वाला हिंदुस्तान अनिल अंबानी जैसे लोगों का हिंदुस्तान तो दूसरा किसानों का छोटे दुकानदारों का व्यापारियों का मजदूरों का बेरोजगार युवाओं का हिंदुस्तान। हमारा कहना है कि इस देश का एक झंडा है तो एक हिंदुस्तान होना चाहिए। उसमें सब लोगों के लिए जगह होनी चाहिए। उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी के हिंदुस्तान में सिर्फ अमीर लोग सपना देख सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, उन्होंने आपको यह नहीं बताया कि वह चौकीदार किसके हैं। किसान के घर में, बेरोजगार के घर में चौकीदार देखा है? … लेकिन अनिल अंबानी के घर में तो चौकीदारों की लाइन लगी है।

मैं आपका चौकीदार नहीं हूं

तो मोदी ने आपको यह नहीं बताया कि मैं आपका चौकीदार नहीं हूं, मैं अनिल अंबानी.. नीरव मोदी जैसे लोगों का चौकीदार हूं। गांधी ने कहा कि पिछले पांच साल में मोदी ने इतनी बेरोजगारी कर दी है कि जो पहले गरीब नहीं थे, जिनको कांग्रेस पार्टी ने गरीबी से निकाला था उन सभी को मोदी जी ने वापस गरीब बना दिया। उन्होंने कहा, नोटबंदी पर प्रधानमंत्री ने कहा था कालेधन के खिलाफ लड़ाई है … लेकिन उस लड़ाई में कालेधन वाले नहीं दिखे। क्योंकि मोदी ने कालेधन वालों की मदद की। आपका पूरा पैसा लेकर उनकी जेब में डाला। उनका जो भी कालाधन था नोटबंदी के समय उन्होंने अपने उस कालेधन को बैंक के पीछे से घुसकर सफेद कर लिया।

RELATED ARTICLES

फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ के सस्पेंस को न करें लीक, आदित्य धर ने लोगों से की भावुक अपील

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक आदित्य धर ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की रिलीज से ठीक पहले दर्शकों से एक विशेष और...

प्रधानमंत्री मोदी ने संसद को बताया ‘खुला विश्वविद्यालय’, बोले- राजनीति में नहीं होता फुल स्टॉप

नयी दिल्ली। भारतीय लोकतंत्र के उच्च सदन, राज्यसभा में बुधवार को एक भावुक और गरिमामय दृश्य देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने...

घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में आई तेजी, रुपया लुढ़का

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 518.84 अंक चढ़कर 76,589.68 अंक पर पहुंचा मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में आई...

चैत्र नवरात्र आज से, शुभ योग में घर-घर पधारेंगी मां भवानी

चैत्र नवरात्र आज से, 72 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग लखनऊ। इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से लेकर 27 मार्च तक मनाए जाएंगे।...

शिक्षा विभाग की खामियों को दर्शाता ‘अधुना अलम अतिभाषणेन भो’

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं अनादि सांस्कृतिक शैक्षिक एवं सामाजिक संस्था ,लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में रंगमंच...

निराला नगर में गूंजा भारतीय नववर्ष का शंखनाद

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और डॉ. नीरज सिंह ने किया भव्य दीपयज्ञ का शुभारंभ ​चैत्र प्रतिपदा पर हर घर भगवा लहराने और दीप जलाने का संकल्प ​भारतीय...

चिरैया वेब सीरीज को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कार्यक्रम की मेजबानी मल्लिका यश अस्थाना ने कीलखनऊ। जियोहॉटस्टार की आगामी सीरीज चिरैया की टीम हाल ही में एक विशेष मीडिया इंटरैक्शन के लिए...

हिन्दी अंग्रेजी के संग मिल रहे उर्दू किताबों को खरीदार

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : छठा दिनअफसाना लिख रहा हूं सहित पुस्तकों का विमोचन और काव्य की गूंज लखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में चल...

कल निकलेगी हिंदू नव वर्ष शोभायात्रा

कैसरबाग स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम मैट्रो स्टेशन से हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क तकलखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...