back to top

यूपी बोर्ड के नतीजे तैयार, तारीख का ऐलान बाकी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी करने की तारीख जल्द जारी होगी। प्रोन्नति का परिणाम इसी हफ्ते घोषित होने के आसार हैं। सुप्रीम कोर्ट ने  31 जुलाई तक 12वीं का परिणाम जारी करने का निर्देश दिया है। वहीं, उपमुख्मंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने भी यही समय सीमा तय की थी। यानी अब रिजल्ट जारी करने की डेडलाइन के महज 6 दिन बचे हैं। वह जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुमोदन लेकर तारीख घोषित करेंगे।

प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा रद्द करके परीक्षार्थियों को प्रोन्नत करने का निर्णय ले चुकी है। साथ ही प्रोन्नत करने का फामूर्ला जून में ही घोषित किया गया था। बोर्ड छात्र-छात्राओं का परिणाम लगभग तैयार कर चुका है, सिर्फ तारीख के ऐलान की राह देखी जा रही है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए इस साल करीब 56 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं पंजीकृत हुए थे। बोर्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट की घोषणा करेगा।

उपमुख्मंत्री डॉ दिनेश शर्मा की ओर से यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट रिजल्ट घोषित करने की डेट का ऐलान जल्द किया जा सकता है। यूपी सरकार ने पहले ही समय रहते छात्रों के रिजल्ट जारी किये जाने को लेकर बोर्ड को निर्देश दे चुकी है, जिससे कि किसी भी छात्र को दूसरे स्कूल या विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने में असुविधा न हो। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में इस साल करीब 56 लाख छात्रों ने नामांकन कराया था। उम्मीद है कि रिजल्ट को लेकर यूपी बोर्ड के इन विद्यार्थियों इंतजार जल्द ही खत्म हो जायेगा। हाल में सभी छात्रों का रोल नंबर जारी कर दिया गया था जिससे कि रिजल्ट देखने में किसी को असुविधा न हो।

यूपी बोर्ड के अनुसार कक्षा 10वीं के छात्रों का आकलन करने के लिए 50:50 फीसद फॉमूर्ले का उपयोग किया गया है। बोर्ड के 50 फीसद की गणना कक्षा नौ में मिले कुल अंकों और कक्षा 10वीं प्री-बोर्ड में मिले अंकों के 50 फीसद आधार पर की गयी, जबकि बोर्ड की कक्षा 12वीं के परिणाम का मूल्यांकन कक्षा 10वीं और 11वीं के अंकों के आधार पर क्रमश: 50:40:10 फीसद के फॉमूर्ले के आधार पर किया गया।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...