back to top

पर्यटकों और अमरनाथ यात्रियों को जल्द से जल्द घाटी छोड़ने की सलाह

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर सरकार ने पर्यटकों और अमरनाथ यात्रियों को घाटी में रहने की अवधि में कटौती करने की सलाह दी है। सरकार ने सलाह दी है कि वे जल्द से जल्द घाटी से लौटने के लिए जरूरी कदम उठाएं।

आतंकी हमलों की आशंका के मद्देनजर गृह विभाग ने यह एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में कहा गया है कि पर्यटक और अमरनाथ यात्री जितना जल्द हो सके घाटी से लौट जाएं। ताजा खुफिया सूचनाओं और घाटी के हालातों के मद्देनजर ये सलाह दी जाती है कि अमरनाथ यात्री और पर्यटक जल्द से जल्द घाटी से लौट जाएं।

बता दें कि हाल ही में घाटी में करीब 10 हजार सैनिकों की तैनाती के बाद 28 हजार सैनिकों की तैनाती का आदेश जारी हुआ है।

अमरनाथ यात्रा ट्रैक पर बड़ा आतंकी हमला टला

अमरनाथ धाम के लिए जाने वाले ट्रैक पर शुक्रवार को आईईडी, एंटी पर्सनल माइन और स्नाइपर गन  बरामद हुआ है। सेना ने बताया कि सुरक्षा बलों को कुछ दिनों पहले इनपुट मिले थे कि आतंकी अमरनाथ यात्रा पर बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसी को लेकर सेना और सीआरपीएफ ने रास्तों पर पैनी नजर बनाए हुई थी। इसी क्रम में सुरक्षाबलों ने अमरनाथ धाम को जाने वाले यात्रा ट्रैक और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चालू किया।

अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली। सेना ने आईईडी और पाकिस्तान आर्डिनेंस फैक्ट्री में निर्मित एंटी पर्सनल माइन बरामद की है। इसके साथ ही एक एम-24 स्नाइपर राइफल भी यात्रा ट्रक पर मिली है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली विधानसभा ने ठुकराया केजरीवाल का अनुरोध, लाइव टेलीकास्ट की मांग निरस्त की

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का विशेषाधिकार समिति की कार्यवाही के सीधे प्रसारण का अनुरोध ठुकरा दिया है। इस समिति...

हंगामा ओटीटी की बेगम ऑफ क्राइम में सना मकबूल का अब तक का सबसे बोल्ड अवतार

मुंबई । हंगामा ओटीटी , जो भारत के प्रमुख डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स में से एक है, ने अपनी नई ओरिजिनल सीरीज बेगम ऑफ...

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत को रूसी तेल के लिए मिली 30 दिनों की मोहलत

वाशिंगटन। ईरान के साथ बढ़ते वैश्विक तनाव और युद्ध की आहट के बीच अमेरिका ने भारत को बड़ी कूटनीतिक राहत दी है। अमेरिकी प्रशासन...

असम के कार्बी आंगलोंग में वायुसेना का सुखोई-30 क्रैश; कल लापता हुए विमान का मलबा मिला, दोनों जांबाज पायलट शहीद

नयी दिल्ली। असम के कार्बी आंगलोंग जिले में भारतीय वायुसेना का एक सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। गुरुवार शाम...

हिंदी ज़ी5 ने ‘जब खुली किताब’ का ट्रेलर रिलीज़ किया

हिंदी ज़ी5 ने आज अपनी आने वाली फिल्म 'जब खुली किताब' का ट्रेलर रिलीज़ किया, जो दर्शकों को पर्दे पर बड़ी उम्र...

बादशाह का शेल्टर6 ने किया 5.46 करोड़ का कारोबार

लखनऊ। भारतीय रैपर बादशाह का प्रीमियम ब्रांड शेल्टर6 लॉन्च होते ही चर्चा में आ गया। नवंबर 2025 में शुरू हुई इस कंपनी ने महज...